बेमौसम बारिश से उपजे कृषि संकट पर चर्चा करेंगे महाराष्ट्र सीएम शिंदे, दे सकते हैं किसानों को राहत
बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसल को हुए नुकसान को लेकर महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे बैठक करेंगे।

बीते कुछ दिनों में हुई बेमौसम बारिश ने महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी नुकसान किया है। किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे कृषि संकट पर बैठक कर चर्चा करेंगे।
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे कृषि संकट पर सह्याद्री गेस्ट हाउस एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही किसानों के फसल नुकसान के साथ ही उसके उपाय और किसानों के मुआवजे को लेकर चर्चा की जाएगी।
महाराष्ट्र के कई इलाकों में बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसलों को खासा नुकसान हुआ है। इसके साथ ही किसानों की नींबू, गेहूं, प्याज, पपीता की फसल खराब हो गई है।
वहीं रविवार को अकोला में तेज बारिश और हवा के कारण एक पेड़ टीन के ऊपर गिर गया, जिसमें दबकर 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल है। सीएम एकनाथ शिंदे अभी अयोध्या दौरे से वापस लौटे हैं। वहीं, अब वो कृषि संकट पर गहन चर्चा करेंगे।
ये भी पढ़ें: अकोला हादसे पर महाराष्ट्र सरकार ने जताया दुख, मृतकों को मुआवजा और घायलों को मुफ्त इलाज का किया ऐलान












Click it and Unblock the Notifications