महाराष्ट्र: सचिन तेंदुलकर को क्यों बनाया गया 'स्माइल एंबेसडर', डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया खुलासा

महाराष्ट्र सरकार ने सचिन तेंदुलकर को राज्य का स्माइल एंबेसडर नियुक्त किया है। इस पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्हें एंबेसडर बनाने से काफी लोग जागरुक होंगे।

Sachin Tendulkar as smile ambassador

महाराष्ट्र सरकार क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को राज्य के स्वच्छ मुख अभियान के लिए 'स्माइल एंबेसडर' नियुक्त किया है। वहीं, उन्होंने कुछ सेलिब्रिटीज पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग कैंसर पैदा करने वाले उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं। जबकि, सचिन लोगों को जागरुक करने का काम करेंगे।

स्वच्छ मुख अभियान के लिए सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अन्य की उपस्थिति में आज एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार उन्हें 'स्माइल एंबेसडर' नियुक्त किया है।

इस पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारा चिकित्सा शिक्षा विभाग स्वच्छ मुख अभियान के तहत एक मौखिक स्वास्थ्य मिशन चला रहा है। अगले 5 सालों के लिए सचिन तेंदुलकर अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में ओरल हेल्थ को बढ़ावा देंगे।

उन्होंने आगे सेलिब्रिटीज पर तंज कसते हुए कहा कि जहां कई बड़ी हस्तियां कैंसर पैदा करने वाले उत्पादों को बढ़ावा दे रही हैं। वहीं, सचिन तेंदुलकर कभी भी ऐसे किसी विज्ञापन में नहीं दिखाई दिए हैं। उन्होंने युवाओं में जागरूकता पैदा करने का फैसला लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+