Maharashtra Exit Poll Result 2024: किस पार्टी को कितनी सीटों पर मिल रही जीत? एनसीपी-शिवसेना का भी जानें हाल

Maharashtra Exit Poll Result 2024: महाराष्‍ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान संपन्‍न हो चुका है। 23 नवंबर को भारत का चुनाव आयोग वोटों की गिनती के बाद वास्‍तविक चुनाव परिणाम जारी कर महायुति और महाविकास अघाड़ी में शामिल पार्टियों की जीत-हार का फैसला सुनाएगा। इसके साथ तभी ये फाइनल होगा कि महाराष्‍ट्र मेें अगले पांच सालों तक महायुति या महाविकास अघाड़ी किस गठबंधन की सरकार सत्‍ता संभालेगी।

लेकिन महाराष्‍ट्र में मतदान खत्‍म होते ही तमाम एग्जिट पोल ने चुनाव परिणाा को लेकर भविष्‍यवाणी की है। चुनाव परिणाम से पहले जारी कई एग्जिट पोल्‍स में महायुति गठबंधन की वापसी की भविष्‍यवाणी की है। इसके साथ ही महायुति में शामिल भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजित पवार की एनसीपी और विपक्षी महाविकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस, ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी), शरद पवार की एनसीपी (एसपी) को कितनी सीटें मिल रही हैं, इसको लेकर भी भविष्‍यवाणी की है। आइए जानते हैं?

bjp mahauti

MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार महायुति को 150 से 170 सीटों पर जीत मिल रही है वहीं विपक्षी महाविकास अघाड़ी को 110 से 130 सीटों पर जीतों तक ही सिमट जाएगी। वहीं अन्‍य को 7 से 8 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। याद रहे महाराष्‍ट्र की कुल 288 सीटों में 145 सीटों पर जीत हासिल कर पार्टी सरकार बना सकती है। यानी इस एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए वाला महायुति गठबंधन आसानी से सरकार बना लेगा।

किस पार्टी को कितनी मिल रही सीटें?

MATRIZE एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 89 से 101 सीटों पर जीत मिल सकती हैं वहीं मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे की शविसेना को 37 से 45 सीटें और अजित पवार की एनसपी को 17 से 26 सीटें पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है।

वहीं विपक्षी महाविकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस को 39 से 47 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) को 21 से 29 सीटों पर और शरद पवार की एनसीपी एसपी को 35 से 43 सीटों पर जीत मिलने की भविष्‍यवाणी एग्जिट पोल में की गई है।

ये भी पढें- Exit Poll Maharashtra: NDA या INDIA, महाराष्ट्र पर किसका होगा राज? एग्जिट पोल के चौंकाने वाले नतीजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+