Exit Poll Maharashtra: NDA या INDIA, महाराष्ट्र पर किसका होगा राज? एग्जिट पोल के चौंकाने वाले नतीजे
Maharashtra Exit Poll Result 2024 News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 20 नवंबर को शाम छह बजे मतदान संपन्न हो चुका है। महाराष्ट्र की कुल 288 निर्वाचन क्षेत्र में वोटर्स ने राज्य में अगली सरकार किस पार्टी या गठबंधन की होगी इसका फैसला ईवीएम में बटन दबा कर अपना फैसला बंद कर दिया है।
इस बार के चुनाव में एनडीए वाला सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन सत्ता पर काबिज होने की उम्मीद कर रहा है, वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन वाला महा विकास अघाड़ी (एमवीए) मजबूत वापसी के लिए आत्मविश्वास से भरा नजर आ रहा है। हालांकि असली चुनाव परिणाम 23 नवंबर को वोटों की गिनती के बाद आएंगे लेकिन वोटिंग खत्म होने के बाद तमाम एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए है। आइए जानते हैं वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के अनुसार महाराष्ट्र में महायुति या महाविकास अघाड़ी किसकी सरकार बनने जा रही है।

पहले बता दें महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में आज 20 नवंबर को वोट डाले गए। महाराष्ट्र मे सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 144 सीटों का है ।महाराष्ट्र में चुनाव में खड़े 4,136 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 9.7 करोड़ से अधिक वोटर्स ने कर दिया है। वोटिंग खत्म होने के बाद मैट्रिक एग्जिट पोल्स ने सरकार बनने की भविष्यवाणी कर दी है।
MATRIZE के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?
मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार महायुति को 150 से 170 सीटें मिल सकती हैं. वहीं विपक्षी महाविकास अघाड़ी को 110-130 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। वहीं अन्य की बात करें तो 8 से 10 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।
किसको कितनी सीटों पर मिल रही जीत ?
महायुति गठबंधन में शामिल
- भाजपा को 89 से 101 सीटें
- शिंदे गुट शिवसेना को 37 से 45 सीटें
- अजित पवार की एनसीपी को 17 से 26 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
विपक्षी महाविकास अघाड़ी
- कांग्रेस को 39 से 47 सीटें
- उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) को 21 से 29 सीटें
- शरद पवार की एनसीपी (एसपी) 35 से 43 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

किसे कितने फीसदी मिलेगे वोट?
- महायुति को 48 फीसदी
- महाविकास अघाड़ी को 42 फीसदी वोट
- अन्य को 10 फीसदी वोट मिलने की भविष्यवाणी की गई है
P-MARQ Exit Poll के अनुसार किसकी बन रही सरकार?
पी-मार्क एग्जिट पोल ने भी भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के खिलाफ बढ़त मिल सकती है। P-MARQ ने महायुति को 137-157 सीटे और एमवीए को 126-146 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है।












Click it and Unblock the Notifications