Maharashtra elections: भाजपा का ये मजबूत किला ढह जाएगा या देवेंद्र फडणवीस रचेंगे इतिहास?
Maharashtra Nagpur South West seat: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 99 नामों की घोषणा की गई है। भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे पहला ना उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का है। देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से एक बार फिर चुनाव लड़ रहे है।
बता दें भारतीय जनता पार्टी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतर रही है। यह गठबंधन महाराष्ट्र के चुनावी मैदान में एक रणनीतिक राजनीतिक पैंतरेबाज़ी का प्रतीक है। भाजपा राज्य के खुद को एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित कर रही है इसी लिए लगातार चौथी बार देवेंद्र फडणवीस को नागपुर दक्षिण पश्चिम से उतारने का फैसला किया है?

नागपुर दक्षिण पश्चिम
बता दें 2029 में नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट आस्तित्व में आई और तब से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लगातार जीत दर्ज की है। पार्टी के गढ़ माने जाने वाले इस निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के प्रमुख नेता देवेंद्र फडणवीस ने लगातार चुनाव जीते हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में फडणवीस ने कांग्रेस के डॉ. आशीष देशमुख को हराकर इस क्षेत्र में भाजपा की जीत का सिलसिला जारी रखा।
नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक परिदृश्य हमेशा से ही प्रतिस्पर्धी रहा है, जिसमें प्रमुख दलों की नज़र इस सीट पर रही है। हालांकि भाजपा ने इस निर्वाचन क्षेत्र पर शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा है, लेकिन आगामी चुनाव में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। भाजपा, कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है, जो यहाँ अपने ऐतिहासिक प्रभुत्व के बावजूद भाजपा के लिए संभावित रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट का चुनावी इतिहास
- भाजपा के गढ़ रही नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट पर 2009 में सबसे पहले विधानसभा चुनाव हुआ। जिसमें देवेंद्र फडणवीस ने 89,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की।
- 2014 में और भी बड़े अंतर से जीत हासिल की, जहां भाजपा ने लगभग 114,000 मतों से जीत हासिल की।
- 2019 में फडणवीस ने 109,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की।
देवेंद्र फडणवीस की बदौलत ऐसे बनी महायुति सरकार
पिछले 2019 के चुनावों में, भाजपा ने 105 सीटों पर जीत हासिल की, लेकिन फिर भी सहयोगी उद्धव ठाकरे की सीएम पद की जिद के कारण सरकार नहीं बना पाई थी लेकिन दो साल के बाद देवेंद फडणवीस ने ठाकरे की शिनसेना ने एकनाथ शिंदे को फोड़कर ऐसी सेंध लगाई कि उद्धव ठाकरे के प्रतिनिधित्व वाली महाअघाड़ी सरकार गिर गई और शिवसेना दो धड़ों में बंट गई और भाजपा ने शिंदे के सहयोग से सरकार बना ली। ये ही वजह है कि भाजपा 2024 के विधानसभा चुनाव में अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर अपने सहयोगियों के बीच मजबूत स्थिति रखना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications