महाराष्ट्र चुनाव से पहले भाजपा के ये दिग्गज नेता अजित पवार की NCP में हुए शामिल, जानें वजह
Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही नेताओं के दल बदलने का सिलसिला तेजी से शुरू हो चुका है। हाल ही में भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पार्टी में शामिल होकर सुर्खियां बटोरीं।
एनसीपी के दिग्गज नेता और महायुति सरकार के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने उनका बडोले का पार्टी में स्वागत किया। बडोले ने भाजपा को छाेड़ उसकी सहयोगी पार्टी एनसीपी इसलिए ज्वाॅइन की क्योंकि उन्हें अजित पवार की पार्टी से आगामी विधानसभा चुनावों के लिए टिकट मिलने की उम्मीद है।

अजीत पवार ने सोशल मीडिया पर बडोले के फैसले पर अपनी खुशी साझा करते हुए कहा "पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले क्षेत्रीय कार्यालय में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। हमें खुशी है कि राजकुमार बडोले जैसे अनुभवी और मुखर नेता हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं, जो निश्चित रूप से हमें मजबूत करता है। मैं उनका हार्दिक स्वागत करता हूं और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"
राजकुमार बडोले ने पार्टी बदलने के अपने कारणों को बताते हुए पिछले ढाई साल में महायुति सरकार की उपलब्धियों गिनाई और एनसीपी की विचारधारा से जुड़ाव व्यक्त करते हुए कहा, "मैं जहां से लड़ता हूं, वहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए जगह है। हमारा मानना है कि इस सरकार को महाराष्ट्र में सत्ता में वापस आना चाहिए।"
राजकुमार बडोले का राजनीति करियर
न्याय मंत्री के रूप में 2014 से 2019 तक अपने कार्यकाल के दौरान, बडोले लंदन में बाबा साहेब अंबेडकर को समर्पित एक गैलरी से संबंधित प्रयासों सहित महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल थे। 2019 में केवल 700 वोटों से मामूली हार के बावजूद, बडोले सीट को सुरक्षित करने के बारे में आश्वस्त हैं, जो उन्हें लगता है कि स्वाभाविक रूप से एनसीपी के गढ़ के साथ जुड़ा हुआ है।
इस क्षेत्र से बने विधायक
महाराष्ट्र के अर्जुनी मोरगांव निर्वाचन क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए बडोले गोदिया क्षेत्र में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति के लिए जाने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications