महाराष्‍ट्र चुनाव: भाजपा का बड़ा आरोप- कांग्रेस ने RSS पर प्रतिबंध लगाने का उलेमा बोर्ड को दिया है आश्वासन

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्‍ट्र विधासनसभा चुनाव से पहले भाजपा के दिग्गज नेता किरीट सोमैया ने महाविकास अघाड़ी पर जमकर हमला बोला है। इसके साथ ही कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा ने किरीट सोमैया के आरोप ने चुनावी गर्मी को और बढ़ा दिया है। भाजपा नेता किरीट ने आरोप लगाया है कि महाराष्‍ट्र कांग्रेस ने ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड को आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने का आश्वासन दिया है।

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने एक पत्र साझा किया है और दावा किया है कि ये पत्र महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा लिखा गया है। इसमें सोमैया ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन सत्ता में शामिल कांग्रेस आने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है।

bjp

इस पत्र में अखिल भारतीय उलेमा बोर्ड की ओर से पटोले को एक अनुरोध शामिल है, जिसमें 17 मांगों की सूची शामिल हैं, जिनमें से एक आरएसएस पर प्रतिबंध भी शामिल है। सोमैया के अनुसार, कांग्रेस इन मांगों पर सहमत हो गई है।

हालांकि, नाना पटोले ने खुद इस पत्र की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है।महाराष्ट्र कांग्रेस ने किरीट सोमैया द्वारा किए गए दावों का जोरदार खंडन किया है और पत्र को फर्जी करार दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए पार्टी ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि वे झूठी कहानियां गढ़ रहे हैं और फर्जी तस्वीरों और दस्तावेजों के जरिए जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने खास तौर पर उल्लेख किया कि पत्र, जो कभी भेजा ही नहीं गया, उसमें नाना पटोले के जाली हस्ताक्षर हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस ने कहा "चाहे कितने भी फर्जी आख्यान गढ़े जाएं, सच्चाई हमेशा सामने आती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+