Maharashtra elections: कांग्रेस को बड़ा झटका, रवि राजा ने 44 साल बाद छोड़ी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव को महज 20 दिन बाकी बचे हैं। इस चुनाव से पहले कांग्रेस को बढ़ा झटका लगा है। बृहद मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के पूर्व कांग्रेस नेता रवि राज ने 44 साल बाद पार्टी छोड़ भाजपा ज्‍वॉइन कर ली है। रवि राज ने महाराष्‍ट्र उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडण्‍वीस और मुंबई प्रमुख आशीष शेलार की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

चुनाव से ठीक पहले रवि राजा के भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए मुंबई में बड़ा नुकसान माना जा रहा है। भाजपा में शामिल होने के बाद रवि राजा ने टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के अंदर भेदभाव को लेकर खुलासा करते हुए कहा योगयता के आधार पर टिकट नहीं दिए जा रहे हैं।

ravi raja

रवि राजा ने ये भी बताया कि मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार ने उन्‍हें भाजपा उपाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा मैं मुंबई से महायुति उम्मीदवार के लिए प्रचार करूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि उम्मीदवार जीत जाए।"

भाजपा को चुनाव में होगा लाभ

भाजपा में शामिल होने के उनके कदम पर आशीष शेलार ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा, "राजा मुंबई के मुद्दों के लिए एक विश्वकोश की तरह हैं। वह हमारे पुराने दोस्त हैं। राजा और उनके समर्थकों का भाजपा में शामिल होने का फैसला महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की संभावनाओं को मजबूत करेगा।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनके इस कदम से भाजपा को आगामी चुनावों में रणनीतिक लाभ मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- महिला हूं माल नहीं! उद्दव की शिवसेना यूबीटी के सांसद के बयान पर आगबबूला हुईं शाइना एनसी

44 साल बाद छोड़ी कांग्रेस लगाया ये आरोप

बुधवार को रवि राजा ने कांग्रेस पार्टी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया और इस बात पर निराशा जताई थी कि उनके लंबे कार्यकाल को किस तरह नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिससे पार्टी के साथ उनके 44 साल के सफर का अंत हो गया।

कांग्रेस से इस्‍तीफा देते हुए रवि राजा ने लिखी ये बात

कांग्रेस छोड़ने के बाद रवि राजा ने इस्‍तीफे में लिखा "1980 से एक युवा कांग्रेस सदस्य के रूप में मैंने पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ पार्टी की सेवा की है और आज मुझे यह विश्वास दिलाया गया है कि कांग्रेस पार्टी के लिए मेरी 44 वर्षों की सेवा का सम्मान नहीं किया गया है और इसलिए मैं अपने पार्टी पद से इस्तीफा देने का निर्णय ले रहा हूं।"

"भाजपा मेरी योग्यता और ज्ञान का उपयोग करे"

रवि राजा ने कहा "मैं कहूंगा कि कांग्रेस ने कभी मेरे ज्ञान या योग्यता का उपयोग नहीं किया, लेकिन मैं भाजपा से अनुरोध करता हूं कि वह मेरी योग्यता का उपयोग करे।" उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके कौशल को पहचाना जाए और उनके नए राजनीतिक गठबंधन में उनका उपयोग किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+