'मेरे पिता की हत्या पैसों के लिए हुई', NCP से टिकट मिलने के बाद जीशान सिद्दीकी ने किया बड़ा खुलासा, खाई कसम
Baba Siddiqui Son Zeeshan Siddiqui News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अजित पवार की एनसीपी ने शुक्रवार सुबह अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें हाल ही मारे गए एनसीपी के दिवंगत नेता बाबा सिद्धीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी का नाम भी शामिल है। जीशान सिद्दीकी ने शुक्रवार की सुबह अजित पवार की एनसीपी की सदस्यता ली और कुछ देर बार उन्हें एनसीपी के टिकट पर बांद्रा ईस्ट सीट का उम्मीदवार घोषित कर दिया।
एनसीपी में सदस्यता लेने के बाद जीशान सिद्दीकी अपने दिवंगत पिता बाबा सिद्दीकी को लेकर बड़ा दावा किया कि उनके पिता की हत्या पैसों के लिए की गई। इसके साथ ही भावुक होकर उन्होंने कहा "हम दोनों निशाने पर थे लेकिन जाते-जाते पिता मेरी रक्षा कर गए।"

बता दें कांग्रेस के विधायक और एनसपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या जुलाई महीने में बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के पास हुई थी। पुलिस इस मामले में अब तक कई लोगों को अरेस्ट कर चुकी है और इस हत्याकांड में लॉरेंस बिश्ननोई गैंग का नाम सामने आया है।
2019 में जीशान ने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था टिकट
कांग्रेस के पूर्व नेता जीशान सिद्दीकी को एनसीपी ने बांद्रा पूर्व से चुनाव मैदान में उतारा है। 2019 के चुनाव में जीशान सिद्दीकी ने कांग्रेस के टिकट पर अविभाजित ठाकरे की शिवसेना के विश्वनाथ महादेश्वर को हराकर ये सीट अपने नाम की थी। वहीं अब 2024 के चुनाव में एनसपी के टिकट पर चुनाव लड़ेगे।
जीशान सिद्दीकी ने खाई कसम
ब्रांदा पूर्व के विधायक और वर्तमान एनीसीपी नेता ने कहा "मेरे पिता जो लड़ाई अधूरी छोड़ी है उसे मैं पूरा करूंगा, मैंने अपने पिता की हत्या के मामले की पूरी जानकारी मुंबई पुलिस के दे दी है। इसके साथ ही जीशान ने कहामेरे अब्बू की हत्या के पीछे कोई ना कोई कारा होगा, मेरी रगो में भी उन्हीं का खून है, उन्होंने मेरी परवरिश ऐसी की है कि कोई भी चीज मैं नहीं छोडूंगा, मैं उनके सपनों को जरूर पूरा करूंगा।"
मेरे पिता ने लोगों के लिए अपनी जान गवांई
इसके साथ ही जीशान सिद्दीकी ने कहा मेरे पिता बाबा सिद्दीकी ने लोगों के लिए अपनी जान गंवाई, हमारा परिवार हर किसी की मुसीबत में उसके साथ खड़ा रहता है़। हमारा परिवार हर किसी के लिए काम करता है लेकिन कुछ लोग हैं जो पैसे के लिए किसी का घर तक बर्बाद कर देते हैं,मुझे उम्मीद है कि मेरे परिवार को जरूर इंसाफ मिलेगा
My father lost his life protecting and saving the lives and homes of poor innocent people. Today, my family is broken but his death must not be politicised and definitely not go in vain.
— Zeeshan Siddique (@zeeshanBabaS) October 17, 2024
I NEED JUSTICE, MY FAMILY NEEDS JUSTICE!












Click it and Unblock the Notifications