Maharashtra elections 2024: शिंदे ने भाजपा के लिए छोड़ी ये सीटें, क्या BJP के योद्धा दें पाएंगे कड़ी टक्कर?
Maharashtra elections news 2024: महाराष्ट्र विधानससभा चुनाव के लिए महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। रविवार, 20 अक्टूबर को जारी की गई भाजपा की पहली लिस्ट में 99 उम्मीदवारों का नाम शामिल है।
इस सूची में कई ऐसे निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं, जहां पहले शिवसेना ने चुनाव लड़ा था लेकिन महायुति गठबंधन में शामिल एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना ने इसकी कुर्बानी दे दी है। भाजपा की सूची में ये वो पांच ऐसी सीटें हैं जो लंबे समय से शिवसेना के लिए जंग का मैदान रही हैं।

हालांकि अभी विपक्षी महाविकास अघाड़ी में शामिल महाविकास अघाड़ी में शामिल उद्धव ठाकरे की शिवेसना अगर इन पांच सीटों परउम्मीदवार उतारने का फैसला करती है तो भाजपा और उद्धव ठाकरे के गुट के बीच सीधे रोचक टक्कर देखने को मिलेगी।
2019 में भाजपा और ठाकरे की शिवसेना गठबंधन ने लड़ा था चुनाव
बता दें 2019 के विधानसभा चुनाव में अविभाजित ठाकरे की शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था वहीं इस चुनाव में दोनों एक दूसरे के प्रतिद्ंदी के तौर पर चुनावी रण में नजर आएगा और शिवसेना से अगल हुआ दूसरा धड़ा जो एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना है भाजपा के साथ महायुति गठबंधन में है।
इन पांच सीटों को शिंदे की सेना ने भाजपा के लिए किया कुर्बान
भाजपा ने जिन निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे हैं, वे हैं धुले शहर, देवली, अचलपुर, नालासोपारा और उरण, जहां पहले पूर्व भाजपा ठाकरे शिवसेना गठबंधन में शिवसेना के सदस्य चुनाव लड़ चुके हैं।
धुले शहर विधानसभा सीट
धुले शहर, जहां 2019 में शिवसेना के हिलाल माली ने चुनाव लड़ा था, वहाँ अब भाजपा के अनूप अग्रवाल उम्मीदवार होंगे। वर्तमान समय में इस सीट पर ओसैसी की एआईएमआईएम का कब्जा है। 2019 में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल के फारुक अन्वर शाह ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। 2014 में ये सीट भाजपा के कब्जे में थी अनिल अण्णा गोटे इस सीट से विधायक थे। वहीं 2009 में लोकसंग्राम पक्ष के अनिल अण्णा गोटे ने जीत हासिल की थी। वहीं इस चुनाव में बीजेपी ने अनूप अग्रवाल इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
अचलपुर विधानसभा सीट
अचलपुर में, जहां 2019 में शिवसेना की सुनीता फिस्के उम्मीदवार थीं, वहीं इस बार के चुनाव में भाजपा ने अतुल तायडे को उम्मीदवार बनाया है। वर्तमान समय में ये सीट प्रहार जनशक्ति पक्ष के बच्चू ऊर्फ ओमप्रकाश बाबाराव कडू के पास है। 2024 में इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार बच्चू ऊर्फ ओमप्रकाश कडू विधायक चुने गए थे। इसके पहले 2029 में निर्दलीय उम्मीदवार बच्चू ऊर्फ ओमप्रकाश बाबाराव ने जीता था।
देवली विधानसभा सीट
देवली में राजेश बकाने को भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया गया है। नालासोपारा, जहां से 2019 में शिवसेना के प्रदीप शर्मा चुनाव मैदान में थे, वहां इस बार भाजपा के राजन नाइक उम्मीदवार होंगे। इसके अलावा, उरण, जहां से शिवसेना के मनोहर भोईर उम्मीदवार थे, वहां अब भाजपा के महेश बाल्दी उम्मीदवार होंगे।
नालासोपारा विधानसभा सीट
दिलचस्प बात यह है कि नालासोपारा से कभी भी भाजपा या भाजपा समर्थित किसी भी स्वतंत्र उम्मीदवार के निर्वाचित न होने के बावजूद, पार्टी ने इस निर्वाचन क्षेत्र में एक उम्मीदवार को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है, जो नए क्षेत्रों में पैठ बनाने के उनके रणनीतिक प्रयास है। वर्तमान समय में ये सीट कांग्रेस के कब्जे में है। 2019 में इस सीट से रंजीत प्रताप राव ने जीत हासिल की थी।
उरण विधानसभा सीट
2019 में इस सीट से शिवसेना ने मनोहर भोईर को उम्मीदवार बनाया था वहीं इस बार के 2024 के चुनाव में भाजपा ने महेश बाल्दी को उम्मीदवार बनाया है।
बता दें अभी तक केवल भाजपा ने ही महायुति गठबंधन के भीतर अपने उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की है, आगामी चुनावों के लिए एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी की ओर से उम्मीदवारों की सूची को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- Maharashtra Chunav 2024: बीजेपी उम्मीदवारों की सूची, महाराष्ट्र चुनाव में बेटा-बेटी, पत्नी व भाई सबको टिकट












Click it and Unblock the Notifications