महाराष्‍ट्र चुनाव: कांग्रेस उम्‍मीदवार नाम देख टेंशन में आए राहुल गांधी! MVA सीट शेयरिंग की इनसाइड स्‍टोरी

Congress Candidate Maharashtra Chunav 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने 71 सीटों पर उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने प्रत्‍याशियों की पहली लिस्ट में 48 और दूसरी लिस्ट में 23 उम्मीदवार उतारे हैं। उधर, सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस ने महाराष्‍ट्र चुनाव के लिए जिन उम्‍मीदवारों का चयन किया, उनके नाम देखकर राहुल गांधी चिंतित हो गए।

सूत्रों ने शुक्रवार को इंडिया टुडे टीवी को बताया कि महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस आलाकमान की बैठक हुई। अब तक, पार्टी ने महाविकास अघाड़ी सीट-बंटवारे की व्यवस्था के तहत 85 सीटों में से 48 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

Congress candidate List

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी कांग्रेस चुनाव समिति (सीईसी) को सौंपे गए नामों की स्क्रीनिंग कमेटी की पसंद से निराश थे और उन्होंने शुक्रवार की बैठक में चिंता जताते हुए इस पर प्रकाश डाला कि उम्मीदवारों के नामों की जो सूची दी गई है, वह महाराष्ट्र कांग्रेस के कुछ नेताओं के पक्ष में है। राहुल गांधी ने सीट बंटवारे के तहत विदर्भ और मुंबई जैसे क्षेत्रों में कांग्रेस के कुछ मजबूत गढ़ों को उद्धव ठाकरे की शिवसेना को आवंटित करने पर भी सवाल उठाया।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महा विकास अघाड़ी गठबंधन (MVA) में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार एनसीपी मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। एमवीए ने महाराष्‍ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से 255 पर सहमति बना ली है। उद्धव ठाकरे शिवसेना, कांग्रेस और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) आगामी चुनावों में 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

उद्धव सेना, कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी ने अधिकांश सीटों पर अपने-अपने उम्‍मीदवार घोषित भी कर दिए हैं। हालांकि, 288 सीटों में से 18 पर सीट बंटवारे को लेकर अभी भी खींचतान चल रही है। समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक अबू आसिम आज़मी शुक्रवार को सीट बंटवारे की लड़ाई में कूद पड़े और धमकी दी कि अगर विपक्षी गठबंधन उनकी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए पांच सीटें अलग रखने में विफल रहता है तो वे 25 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। समाजवादी पार्टी भी एमवीए का हिस्सा है। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+