Maharashtra Election: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 45 उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट, सीएम समेत शामिल है ये नाम

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मंगलवार को शिवसेना ने राज्य भर में 45 सीटों के लिए पार्टी के उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी की है।

इस लिस्‍ट में खुद सीएम एकनाथ शिंदे का नाम भी शामिल है। एकनाथ शिंदे कोपरी-पचपाखड़ी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

eknath shinde

शिंदे की शिवसेना पार्टी ने बुलढाणा में संजय गायकवाड़ को उम्‍मीदवार बनाया है। जबकि अब्दुल सत्तार को सिल्लोड से चुनाव मैदान में उतारा है। इनके अलावा संजय शिरसाट को छत्रपति संभाजीनगर पश्चिम से उम्‍मीदवार बनाया है।

दादाजी भुसे को मालेगांव आउटर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है और प्रताप सरनाइक ओवाला-मजीवाड़ा से टिकट देकर शिंदे की शिवसेना ने उम्‍मीदवार बनाया है। इनके अलावा परांडा से नाताजी सांवत , सावंतवाड़ी से दीपक केसकर, भायखला से यामिनी दाधव और पाटण से शंभूराज देसाई को शिवसेना ने उम्‍मीदवार बनाया है।

बता दें राज ठाकरे की मनसे ने भी आज 45 उम्‍मीदवारों की सूची जारी की। जिसमें राज ठाकरे के बेटे का नाम भी शामिल है। अमित राज ठाकरे के माहिम विधानसभा सीट से मनसे ने उतारा है। वहीं शिंदे की शिवसेना ने मौजूदा विधायक सदा सरवणकर को फिर से चुनाव मैदान में उतारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+