महाराष्ट्र चुनाव 2024: अजित पवार को लेकर नवाब मलिक ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी, बेटी सना को लेकर किया ये दावा
Maharashtra Election 2024: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता नवाब मलिक ने अतिज पवार को लेकर बड़ा दावा किया है। नवाब मलिक ने कहा, 'महाराष्ट्र में बहुत कड़ा मुकाबला है। हम भविष्यवाणी नहीं कर सकते कि बहुमत किसे मिलेगा। दोनों तरफ, 3 पार्टियों का गठबंधन है। लेकिन, सरकार बनाने में अजित पवार की बड़ी भूमिका होगी।'
एनसीपी नेता और मानखुर्द शिवाजी नगर से उम्मीदवार नवाब मलिक कहते हैं कि महाराष्ट्र में बहुत कड़ा मुकाबला है। हम भविष्यवाणी नहीं कर सकते कि बहुमत किसे मिलेगा। दोनों तरफ, 3 पार्टियों का गठबंधन है। इसलिए, सरकार बनाने में अजित पवार की बड़ी भूमिका होगी। 2019 में कौन किसके साथ था और कौन किसके साथ गया?

क्या किसी ने भविष्यवाणी की थी कि 2019 में क्या होगा? इसलिए, महाराष्ट्र में कुछ भी हो सकता है। परिणाम के समय कुछ भी हो सकता है और अजित पवार उसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कोई भी इस तथ्य की अनदेखी नहीं कर सकता कि अजित पवार महाराष्ट्र में किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे।
इतना ही नहीं, नवाब मलिक ने कहा, "लोग मुझे विधानसभा के भीतर तो देशद्रोही तक कह चुके हैं। मैंने साफ कर दिया है कि इतने दिनों तक मैंने कोई जवाब इसलिए नहीं दिया क्योंकि मेरे बोलने पर पाबंदी थी। अब जो मनघडंत बातें करेगा या मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास करेगा तो उनके खिलाफ बचाव का अधिकार मुझे भी है।
अगर कोई मेरी प्रतिमा मलीन करेगा तो देश में कानून है। वो सारे लोग जो मुझपर इस तरह की मनघडंत कहानियां गढ़ रहे हैं, उनके खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे। इस दौरान अपनी बेटी सना मलिक की उम्मीदवारी पर नवाब मलिक ने कहा कि वह एक शिक्षित महिला हैं। ऐसी धारणा है कि मुस्लिम महिलाओं को ज्यादा अवसर नहीं मिलते।
हालांकि, वह एक आर्किटेक्ट और वकील हैं, जो 5 साल से लोगों के बीच हैं। मुझे यकीन है कि वह बड़े अंतर से जीतेंगी। वहीं, अणुशक्ति नगर विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी उम्मीदवार सना मलिक ने कहा कि यह मेरे लिए बड़ी चुनौती है। जब सीधा मुकाबला होता है और मामला अपने पिता की सीट को बरकरार रखने का होता है, तो बहुत से लोगों की नज़र नतीजों पर होती है।
मैंने 2017 में बीएमसी का चुनाव लड़ा था। और जब मैं वह चुनाव हार गई, तब से मैं अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट पर जमीन पर काम कर रही हूं... मैं लोगों से जुड़ी हुई हूं... यह चुनौतीपूर्ण है क्योंकि यह (अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट) मेरे पिता की सीट है, लेकिन मुझे विश्वास है क्योंकि मैं पिछले 7 सालों से लोगों के बीच काम कर रही हूं।












Click it and Unblock the Notifications