Maharashtra Election: महाराष्ट्र में 100 से अधिक पुलिस इंस्पेक्टर का तबादला क्यों नहीं? CEC ने पूछा

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेशों को पूर्णतया पालन ना होने पर मुख्य चुनाव आयोग राजीव कुमार ने अधिकारियों से सवाल पूछे हैं। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग ने अधिकारियों को 31 जुलाई, 2024 को एक निर्देश जारी किया था, जिसमें उन अधिकारियों को स्थानांतरित करने को कहा गया था, जो तीन साल से अधिक समय तक अपने गृह जिले या वर्तमान पोस्टिंग पर तैनात हैं। हालांकि राज्य प्रशासन ने ईसीआई के आदेशों का अब तक पालन नहीं किया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि मुंबई में 100 से अधिक पुलिस इंस्पेक्टर प्रमुख पदों पर क्यों हैं। सीईसी ने कहा कि पुलिस के प्रमुख पदों पर राजस्व अधिकारियों का स्थानांतरण क्यों नहीं करना चाहता, इसका राज्य को ईसीआई को स्पष्टीकरण देना होगा।

CEC Rajiv Kumar

बैठक के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अधिकारियों के स्थानांतरण पर अपने आदेशों को पूरी तरह से लागू करने में विफल रहने के लिए महाराष्ट्र के मुख्य सचिव (सीएस) और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से स्पष्टीकरण की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक, समीक्षा बैठक के दौरान राजीव कुमार ने प्रवर्तन एजेंसियों को प्रोटोकॉल के अनुसार सभी नेताओं और स्टार प्रचारकों के हेलीकॉप्टरों की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और कहा कि "किसी को कोई फायदा नहीं होगा और सभी के साथ समान व्यवहार किया जाएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+