Maharashtra Election 2024: बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी तो राज ठाकरे की MNS समेत कई पार्टियों का सूपड़ा हुआ साफ
Maharashtra Assembly Election 2024 Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। इस जीत के बाद महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने जा रही है। इस चुनाव में विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन की बुरी तरह हार हुई।
इसके क्षेत्रीय दलों को करारा झटका लगा है, कई प्रमुख हस्तियां और स्थापित पार्टियां अपना गढ़ खो बैठी हैं। चुनाव में राज ठाकरे की नवनिर्माण सेना (MNS), प्रकाश अंबेडकर की बहुजन विकास अघाड़ी समेत अन्य कई पार्टियों का पूरी तरह से सफाया हो गया है।

बहुजन विकास अघाड़ी
पालघर जिले के वसई विरार में 35 साल से राज कर रही प्रकाश अंबेडकर की बहुजन विकास अघाड़ी का सफाया हो गया। पार्टी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर और उनके बेटे क्षितिज ठाकुर दोनों ही चुनाव प्रचार के दौरान अपने रणनीतिक प्रयासों के बावजूद अपनी सीटें हार गए।
इसी पार्टी ने भाजपा के तावड़े पर लगाया था पैसे बांटने का आरोप
सोशल मीडिया पर चर्चा में आए एक मामले में क्षितिज ठाकुर और उनके समर्थकों ने विरार के एक होटल में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े से भिड़ गए और उन पर पैसे बांटने का आरोप लगाया। यह टकराव इस हद तक बढ़ गया कि तावड़े को हितेंद्र ठाकुर को सुरक्षित परिसर से बाहर निकलने के लिए कहना पड़ा। सत्ता बरकरार रखने के अपने प्रयासों के बावजूद, दोनों ठाकुरों को हार का सामना करना पड़ा।
राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS)
यह चुनाव महाराष्ट्र में क्षेत्रीय दलों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ, यहां तक कि राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) भी कोई सीट जीतने में विफल रही। राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे, बाला नंदगांवकर, संदीप देशपांडे और अविनाश जाधव सहित मनसे के प्रमुख नेता हार गए। 2019 के चुनावों में पार्टी के एकमात्र विधायक राजू पाटिल भी हार गए।
प्रहार जनशक्ति पार्टी
इसी तरह, चार बार विधायक और उद्धव ठाकरे की सरकार के पूर्व सदस्य बच्चू कडू की अगुआई वाली प्रहार जनशक्ति पार्टी अपना खाता खोलने में विफल रही। मंत्री पद न मिलने पर शिवसेना से मतभेद के बाद शिंदे गुट में शामिल होने वाले कडू ने महायुति के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन मतदाताओं ने उन्हें नकार दिया। यह हार कडू और उनकी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है, जो मतदाताओं के उन क्षेत्रीय ताकतों से मोहभंग को उजागर करती है, जिनका कभी काफी प्रभाव था।
स्वाभिमानी पक्ष
राजू शेट्टी के नेतृत्व वाली स्वाभिमानी पक्ष को भी बड़ी हार का सामना करना पड़ा। 19 उम्मीदवार उतारने के बावजूद शेट्टी की पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली और अंबेडकर की पार्टी, जिसने 35 सीटों पर कड़ी टक्कर देने का दावा किया था, प्रभाव छोड़ने में विफल रही।
ओवैसी की एआईएमआईएम
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को भी झटका लगा, इम्तियाज जलील लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव हार गए। हालांकि, एआईएमआईएम के मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल मालेगांव सीट जीतकर विधानसभा में अपनी उपस्थिति बनाए रखने में कामयाब रहे। मालेगांव की एकनमात्र सीट जीतकर महाराष्ट्र में ओवैसी की पार्टी अपना खाता खोलने में कामयाबी रही।
हार गए ये दिग्गज
महाराष्ट्र में कई क्षेत्रों में अप्रत्याशित नतीजे देखने को मिले, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी शामिल हैं, जो हार गए। चव्हाण, जो महाविकास अघाड़ी के बहुमत प्राप्त करने की स्थिति में मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार थे, उन्हें मतदाताओं ने नकार दिया। इसी तरह, विदर्भ से एक प्रमुख और आक्रामक कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर और कांग्रेस विधायक दल के नेता और सात बार के विधायक बालासाहेब थोराट को भी हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें-Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस की शानदार जीत में इस शख्स ने निभाया अहम रोल, मध्य प्रदेश से है कनेक्शन
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications