Maharashra: शरद पवार के पोते रोहित के खिलाफ ईडी का बड़ा एक्शन, कुर्क की गई 50 करोड़ की संपत्ति

प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र में एनसीपी के संस्थापक शरद पवार के पोते रोहित पवार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने ये कार्रवाई रोहित के स्वामित्व वाली सुगर मिल 50 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति जब्त कर ली है। केंद्रीय एजेंसी ने ये कार्रवाई कथित महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की है।

ईडी ने जिस चीनी मिल की संपत्ति जब्त की है वो औरंगाबाद जिले के कन्नड़ गांव में स्थित कन्नड़ सहकारी सखार कारखाना लिमिटेड की है। इस एक्शन के तहत कुल 161.30 एकड़ भूमि, संयंत्र, मशीनरी और भवन को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अस्थायी रूप से अटैच की गई है।

Rohit Pawar property attaches ED

बता दें कि कन्नड़ एसएसके का स्वामित्व बारामती एग्रो लिमिटेड के पास है। बारामती एग्रो लिमिटेड शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार की कंपनी है।

वहीं एनसीपी ने ईडी की कार्रवाई की आलोचना की। एनसीपी शरद चंद्र पवार ने कहा कि ईडी की कार्रवाई राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है और लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों को परेशान करने के लिए ईडी का इस्तेमाल सरकार द्वारा किया जा रहा है।

बता दें कि कन्नड़ एसएसके का स्वामित्व बारामती एग्रो लिमिटेड के पास है। बारामती एग्रो लिमिटेड शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार की कंपनी है। इससे पहले कर्जत-जामखेड विधानसभा सीट से 38 वर्षीय विधायक रोहित पवार से ईडी ने जनवरी में बारामती एग्रो, कन्नड़ एसएसके और कुछ अन्य परिसरों की तलाशी के बाद पूछताछ की थी। इस दौरान ईडी के कार्यालय में रोहित पवार जांच एजेंसी के 11 घंटे से अधिक समय तक रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+