महाराष्ट्र में बढ़ रहा कोरोना, नागपुर के बाद अब परभणी जिले में भी लगा लॉकडाउन

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद सरकार एक बार फिर लॉकडाउन लगा रही है। शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने बताया है कि आज रात 12 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक यानी शनिवार और रविवार को परभणी में लॉकडाउन रहेगा। महाराष्ट्र के कई जिलों में पहले से ही कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : Maharashtra,Delhi में फिर बढ़े केस,क्या लगेगा Lockdown | वनइंडिया हिंदी
    परभणी जिले में भी लगा लॉकडाउन

    नवाब मलिक ने कहा, परभणी के जिलाधिकारी से बात हुई है। कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या पर रोक लगाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। शनिवार और रविवार को सिर्फ आवश्यक सेवाओं की ही इजाजत होगी। ऐसे में मेरी परभणी और आसपास के लोगों से अपील है कि वो प्रशासन का सहयोग करें।

    महाराष्ट्र सरकार इससे पहले नागपुर और अंकोला में लॉकडाउन लगा चुकी है। अकोला में शनिवार से 15 मार्च तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं नागपुर में कोविड-19 के मामलों मेंवृद्धि के मद्देनजर 15 से 21 मार्च के बीच सख्त लॉकडाउन लागू रहेगा।

    पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शहर में 31 मार्च तक स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। होटलों और बार को रात दस बजे के बाद खोलने की इजाजत नहीं होगी।

    महाराष्ट्र में बढ़ रहे मामले

    देश में बीते कुछ दिनों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु ऐसे राज्य हैं जहां पर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस में से 71.69 फीसदी मामले तो महाराष्ट्र और केरल से हैं। महाराष्ट्र अकेला राज्य है, जहां एक्टिव मामले एक लाख से ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन लगाना शुरू कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+