Maharashtra News: डोंबिवली में तीन मंजिला इमारत ढही, दो की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 55 वर्षीय एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, इसके अलावा एक और व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य मलबे में दब गए। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि यह इमारत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी थी। साथ ही अधिकारी उसे अयोग्य घोषित कर चुके थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोंबिवली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले आयरे गांव में इमारत ढही गई। इमारत गिरने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। इसके अलावा स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। प्रशासन की ओर से कटर की मदद से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मलबा हटाया गया।

दो लोग मलबे में फंसे
शिव सेना के शहर प्रमुख राजेश मोरे ने कहा कि आयर रोड पर आदिनारायण भुवन इमारत खतरनाक है। बताया जा रहा है कि यह इमारत शाम साढ़े चार बजे गिरी। कुछ निवासी पहले ही इमारत छोड़ चुके थे। हालांकि, इस बिल्डिंग में दो लोग फंसे हुए हैं। प्रशासन और शिवसेना आपातकालीन कक्ष की ओर से राहत कार्य शुरू किया गया।
Recommended Video
50 साल पुरानी इमारतों को लेकर नोटिस जारी
वहीं, कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) प्रमुख भाऊसाहेब डांगडे ने कहा कि 50 साल पुरानी इमारतों को लेकर नोटिस जारी किया जा चुका है। साथ ही उन्हें खाली करने के आदेश भी दिए गए थे। इस इमारत को लेकर भी खाली करने का नोटिस था, लेकिन कुछ लोगों ने खाली नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications