Maharashtra News: देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी पर कटाक्ष, वह हमारे लिए वरदान, विपक्षी नेता ऐसा ही होना चाहिए

Maharashtra News: लोकसभा चुनाव निकट आते ही सियासी दलों के बीच टकराहट तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। फड़णवीस ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी हमारे लिए ईश्वर की ओर से दिए गए वरदान हैं। उन्होंने आगे जोड़ा कि विरोधी दल का नेता उनके जैसा ही होना चाहिए।

maharashtra news
वरिष्ठ भाजपा नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस की हालत ऐसी क्यों हुई, क्योंकि वह खुद के बारे में सोचे। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव एक समय में कैसे होता था,यह बात सबको पता है। उन्होंने आगे कहा कि देखते ही देखते कांग्रेस में कार्यकर्ता खत्म हो गए हैं। नेता बड़े हुए, पार्टी छोटी होती गई। भारतीय जनता पार्टी की बात करें,तो यहां पर कार्यकर्ता ही हमारे कद्दावर नेता होते हैं, यह सिर्फ बीजेपी में संभव है। भाजपा नेताओं को पता है कि जो नेतृत्व बड़ा हुआ है,वह अपने कार्यकर्ताओं के कारण हुआ है। आज जो दिख रहा है, वह पीएम मोदी के कारण हो रहा है, वह 24 घंटे काम करते है।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा था कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को कुल 48 सीटों में से 40 से अधिक सीटें मिलेंगी। ज्ञात हो कि यह तीन दलों का गठबंधन है, जिसमें भाजपा , शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) है। जबकि विपक्ष में महाविकास अघाड़ी कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार गुट) का गठबंधन है।

यह भी पढ़ें नागपुर फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान, CCTV फुटेज की हो रही है फोरेंसिक जांच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+