नागपुर फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान, CCTV फुटेज की हो रही है फोरेंसिक जांच

Maharashtra: रविवार को नागपुर के चकदोह में विस्फोटक तैयार वाली सोलर इंडस्ट्रीज में विस्फोट हो गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में इस घटना पर कहा कि घटना के पहले और बाद की पूरा सीसीटीवी फुटेज फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आखिरी कार्रवाई की जाएगी।

maharashtra news

महाराष्ट्र विधानसभा में सोलर इंडस्ट्रीज में हुए विस्फोट के संबंध में बोलते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि धमाके से पहले और बाद का पूरा सीसीटीवी मौजूद है। फोरेंसिक विभाग ने वहां से सभी नमूने एकत्र कर लिए हैं। नियम 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला रजिस्टर कर लिया गया है। फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद अंतिम कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती स्थिति के अनुसार यह तोड़फोड़ नहीं लग रही है, किन्तु अंतिम फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ऐसा कहा जा सकता है।

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र विधान परिषद में में विपक्षी दलों के सदस्यों ने सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया पर श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में चूक का आरोप लगाया और औद्योगिक सुरक्षा विभाग के अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विपक्षी दल के सदस्यों ने आरोप लगाया कि फैक्टरी में श्रमिकों का लंबे वक़्त से शोषण किया जा रहा है और उन्हें मानदंडों के मुताबिक न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जाता है।

कांग्रेस के एक एमएलसी ने कहा कि कंपनी में पूर्व भी इसी तरह की घटनाएं हुई थीं, जबकि शिवसेना-यूबीटी नेता अंबादास दानवे ने कहा कि फैक्टरी में जरूरी सुरक्षा अभ्यास नहीं किए गए थे। दानवे ने जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए नागपुर के जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब करने और औद्योगिक सुरक्षा विभाग के संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+