'बुलेट ट्रेन दोस्ती का उत्सव', महाराष्ट्र डिप्टी CM फडणवीस की जापान में JETRO के साथ बड़ी बैठक
Devendra Fadnavis In Japan: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस जापान की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं, जिसका मकसद राज्य के भीतर कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए साझेदारी को मजबूत करना है।
जापानी निवेशकों को लुभाने के लिए महाराष्ट्र को एक आदर्श विकल्प के रूप में पेश करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे उद्योगों की एक बड़ी रेंज में जापान के साथ साझेदारी स्थापित करने के लिए उत्सुक है।

बुधवार को डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने जापान के मिनाटो शहर में स्थिति जेट्रो मुख्यालय पर एक मीटिंग में हिस्सा लिया। इस बैठक में जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जेट्रो) के चेयरमैन और सीईओ नोरिहिको इशिगुरो सान, जेट्रो के एजुकेटिव वाइस प्रेसिडेंट काजुया नाकाजो सान और जेट्रो मुंबई के डायरेक्टर जनरल मुनेनोरी मात्सुनागा के साथ बातचीत हुई।
इस मीटिंग में डिप्टी सीएम ने बुलेट ट्रेन को लेकर जापान के अधिकारियों के साथ चर्चा की। जिसे हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन भारत-जापान मित्रता का उत्सव बताया। उन्होंने मीटिंग में जापानी कंपनियों को निवेश के लिए महाराष्ट्र को एक आदर्श स्थान करार दिया।
इससे पहले दौरे के तीसरे दिन बुधवार (23 अगस्त) को टोक्यो में ईस्ट जापान रेलवे (जेआर ईस्ट) मुख्यालय में जेआर ईस्ट के चेयरमैन युजी फुकासावा के साथ अहम मीटिंग की।
चंद्रयान-3: देवेंद्र फडणवीस ने इसरो टीम को बधाई दी
जापान में चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग लाइव देख रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मिशन के सफलतापूर्वक लॉन्च करने के लिए इसरो टीम को बधाई दी। उन्होंने अपना वीडियो में लिखा- "चांद पर भारत.. नए भारत का नया कीर्तिमान...विश्व के इतिहास में भारत का दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और टीम इसरो को हार्दिक बधाई! यह ऐतिहासिक पल जापान में भारतीय भाई बहनों के साथ मनाया"












Click it and Unblock the Notifications