'तुमको मिर्ची लगी तो मै क्या करूं', फिल्मी अंदाज में महाराष्ट्र डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव पर कसा तंज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने फिल्मी अंदाज में उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि तुमको मिर्ची लगी तो मै क्या करूं।
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बीच जुबानी जंग शनिवार को काफी तेज हो गई। इसके बाद वो दोनों एक दूसरे पर निजी हमले करने लगे हैं। फिल्मी डायलॉग बाजी में दोनों ने एक दूसरे पर तंज कसे।
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसने के लिए बॉलीवुड गीत 'तुमको मिर्ची लगी तो मै क्या करूं' का प्रयोग किया। उन्होंने आगे कहा कि देवेंद्र फडणवीस दूसरे के काम में दखल नहीं देते, अगर करते हैं तो बीच में नहीं छोड़ते हैं।

इसके साथ ही बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने एक और गाने की लाइन का इस्तेमाल करते हुए कहा कि कि सभी करते हैं रासलीला, मै करूं तो कैरेक्टर ढीला'। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने कल पटना में विपक्ष की बैठक के लिए कहा कि अपना वंश बचाने के लिए बैठक कर रहे हैं तो आपने (ठाकरे) कल मेरी पत्नी को लेकर टिप्पणी कर दी। मै शीशे के घर में नहीं रहता और शीशे के घर में रहने वाले लोग दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंकते हैं।
इसके साथ ही डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ठाकरे जम्मू कश्मीर में मुफ्ती की पार्टी के साथ गठबंधन करने के लिए बीजेपी की आलोचना करते थे, लेकिन अब वो उनके बगल में बैठकर गठबंधन बनाने की बात कर रहे हैं। बता दें कि पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ये दावा किया कि मुफ्ती ने उन्हें बताया कि बीजेपी के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन इस शर्त पर था कि संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त नहीं किया जाएगा। ठाकरे ने सभी में तस्वीरें भी दिखाई जिसमें महबूबा मुफ्ती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित शीर्ष बीजेपी नेताओं के साथ नजर आ रही हैं।
उटद्धव ठाकरे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को लेकर कहा था कि आपका (फडणवीस) भी परिवार है, और आपके परिवार के बारे में व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक हैं। जो स्पष्ट रूप से फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को लेकर उद्धव ने ये बात कही।
इस पर पलटवार करते हुए राज्य के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वो, उनका परिवार और बीजेपी एक खुली किताब की तरह हैं। वहीं, इस मामले में सीएम एकनाथ शिंदे, फडणवीस का बचाव करते नजर आए उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि परिवार के सदस्यों को राजनीति में घसीटा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications