कानून व्यवस्था ने नागपुर को बनाया सुरक्षित, पुलिस क्वार्टर के लोकार्पण में बोले डिप्टी सीएम फडणवीस

नागपुर में पुलिस क्वार्टर के लोकार्पण के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस की तारीफ की।

Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis

नागपुर के लकड़गंज स्थित आधुनिक सुविधाओं से लैस पुलिस स्टेशन, पुलिस उपायुक्त कार्यालय और 348 पुलिस क्वार्टर का लोकार्पण महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया। साथ ही उन्होंने नागपुर को कानून और सुव्यवस्था वाला शहर बताया है।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस के लिए राज्यभर में एक लाख सेवानिवास बनाए जाएंगे। वहीं, पुलिस स्टेशन के साथ ही पुलिस क्वार्टर बनाने का निर्णय लिया है। सरकार ने पुलिस के लिए लोन सुविधा की शुरूआत की है, जिससे कानून और सुव्यवस्था बनाने के लिए नए पुलिस स्टेशन का प्रस्ताव तैयार करें। पुलिस कर्मियों की हेल्थ की जांच के लिए डिजिटल हेल्थ फाइल तैयार के लिए आवश्यक धनराशि दी जाएगी।

वहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कामठी के 52 पुलिस क्वार्टर का लोकार्पण और पारडी थाने का भूमिपूजन ऑनलाइन किया है। वहीं, नितिन गडकरी ने कहा कि शहर की सड़कों का दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए उन स्थानों को चिन्हित किया जाए। साथ ही कानून और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के कारण नागपुर में अपराध कम हुए हैं।

वहीं, इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, विधायक प्रवीण दटके, गृहनिर्माण विभाग के पुलिस महासंचालक संदीप विश्नोई, पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+