महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच डेल्टा प्लस वैरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, अब तक 66 संक्रमित
मुंबई, 14 अगस्त। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के खतरे के बीच कोविड के डेल्टा प्लस वैरिएंट ने राज्य सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। कोरोना के नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार को 5,787 नए मामले सामने आए। इस दौरान 134 लोगों ने महामारी के चलते दम तोड़ दिया और 5,352 लोग डिस्चार्ज हुए। राज्य में डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है, रिपोर्ट के मुताबिक अब तक कुल 66 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की बात करें तो आंकड़ा 63,262 पर पहुंच गया है। वहीं राहत की बात ये है कि कोविड के सबसे घातक वैरिएंट डेल्टा प्लसे के अब तक 61 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। अब तक महाराष्ट्र में डेल्टा से संक्रमित पांच मरीजों की जान जा चुकी है। बताया जा रहा है कि मृत मरीजों को कई अन्य बीमारियां भी थीं जिस वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला ने आज ठाणे में एक डेल्टा प्लस मरीज की पुष्टि की जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 66 हो गई है।
यह भी पढ़ें: उस टिकटॉकर की कहानी, जिसकी कोरोना ने छीन ली नौकरी, इशारों में वीडियो बनाकर कमाए करोड़ों
वैक्सीन की 'दोनों डोज' वालों को ही छूट
देश में कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र राज्य में नई कोविड गाइडलांइस लागू होंगी। नई गाइडलाइंस को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से लागू करने का फैसला किया है। सरकार ने दुकानों, शॉपिंग मॉल और रेस्तरां आदि को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रात 10 बजे तक खुले रहने की अनुमति दे दी है। हालांकि, यह भी कहा गया है कि, स्टाफ का कोविड वैक्सीन लगवाना जरूरी है। जहां वैक्सीनेशन कंप्लीट नहीं हुआ है, वहां प्रतिबंध लगे रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications