उस टिकटॉकर की कहानी, जिसकी कोरोना ने छीन ली नौकरी, इशारों में वीडियो बनाकर कमाए करोड़ों

नई दिल्ली, 14 अगस्त: कोरोना का कहर पूरी दुनिया पर टूटा है। पिछले डेढ़ साल के ज्यादा के वक्त से लोग काफी बुरे दौर से गुजरे हैं। देशों की अर्थव्यवस्था से लेकर लोगों के रोजगार तक पर संकट के बादल मंडरा गए थे, हालांकि अब स्थिति ठीक है, लेकिन कोरोना काल में कुछ लोग ऐसे भी सामने आए, जिन्होंने आपदा को अवसर में तब्दील कर दिया, इन्हीं में से एक हैं खबाने लेम (Khabane Lame) जिन्होंने कोरोना काल के दौरान नौकरी जाने पर सोशल मीडिया को अपना कमाई का जरिया बनाया और अब तक करोड़ों रुपए कमा चुके हैं।

सोशल मीडिया स्टार बने खबाने लेम

सोशल मीडिया स्टार बने खबाने लेम

जी सुनकर थोड़ा हैरान हो गए होंगे, लेकिन यह सच है। खबाने लेम अपनी छोटी-छोटी वीडियो बनाकर अब तक करोड़ों रुपए कमा चुके हैं। एक बात की और गांरटी है, चाहे आप इस शख्स नाम नहीं जानते होंगे, लेकिन इसकी वीडियो आपने जरूर देखी होगी। आज सोशल मीडिया पर स्टार बने इस शख्स का नाम 'खबाने लेम' है, जो फनी वीडियो बनाते हैं। हालांकि अपनी वीडियो में यह कुछ बोलते नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी वीडियो के लाखों दिवाने हैं।

टिक टॉक पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

टिक टॉक पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

दरअसल खबाने लेम को भी कोरोना के कारण नौकरी गंवानी पड़ी थी, लेकिन इन्होंने हार ना मानने की जगह कुछ और रास्ता खोजा और आज उनका यह तरीका इतना सफल हो गया कि वो मौजूदा वक्त में लेम पूरी दुनिया में दूसरे सबसे सफल टिकटॉकर बन गए हैं। वहीं उनकी नेट वर्थ भी 20 करोड़ के आसपास की हो गई हैं। लेम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक टॉक पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

कोरोना से नौकरी गई तो फिर बनाने लगे वीडियो

कोरोना से नौकरी गई तो फिर बनाने लगे वीडियो

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खबाने लेम इटली के रहने वाले हैं। 21 साल लेम एक फैक्ट्री में वर्कर थे, जहां कोरोना की शुरुआत में उनकी नौकरी चली गई और उनकी कमाई कता एक मात्र जरिया खत्म हो गया। हालांकि शुरुआत में उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और घर में फ्री टाइम में टिकटॉक वीडियो बनाने लगे। फिर जब इनके वीडियो वायरल होने लगे तो यह देखते ही देखते सोशल मीडिया स्टार बन गए।

इंस्टा पर भी 34 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स

इंस्टा पर भी 34 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स

लेम के वीडियो पूरी दुनिया में देखें जाते हैं। लेकिन साउथ अमेरिका और ब्राजील में वो सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। हालांकि अपनी वीडियो में वो कुछ बोलते नहीं है, लेकिन उसमें भी एक फन होता है। वो ट्रेडिंग ट्रिक वीडियो की खिल्ली उड़ाते हुए नजर आते हैं। इटली में रह रहे लेम के पास कई बड़ी कंपनियों से जॉब के ऑफर भी आने लगे हैं, लेकिन अब वो इसी में अपना करियर देख रहे हैं। बता दें कि टिकटॉक पर 100 मिलियन के अलावा लेम के इंस्टा पर भी 34 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+