'काम के आधार पर मांगते हैं वोट', लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बोले महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस

लोकसभा चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वो काम के आधार पर वोट मांगते हैं।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 'संपर्क से समर्थन' की पहल शुरू की है। इस मुहिम के तहत उन्होंने बताया कि हमने जो काम किया है उसे साबित करके ही लोगों से वोट मांग रहे हैं।

इसके साथ डिप्टी सीएम देवेन्द्र फड़णवीस ने बताया कि मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर 'संपर्क से समर्थन' पहल शुरू की गई। इस अभियान के माध्यम से हम समाज के विभिन्न लोगों के बीच जाकर मोदी के नौ साल में किये गये कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही हमारी पार्टी में अपने काम को साबित करके ही जनता के सामने वोट मांगने की आदत है।

maharashtra DCM devendra Fadnavis

बता दें कि लोकसभा चुनाव के चलते विपक्ष ने पटना में महाबैठक की। इस बैठक में विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रतिभाग लिया। साथ ही लोकसभा 2024 में बीजेपी को मात देने की तैयारी कर रहे हैं। इस पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि मोदी को हराने के लिए पटना में विपक्ष के नेता जुट रहे हैं। 2019 में भी सभी दल एक साथ आए थे, क्या हुआ? सभी ने देखा इस बार तस्वीर में उद्धव ठाकरे का नया चेहरा होगा।

अगर बात करें साल 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने नारा दिया था, दिल्ली में नरेंद्र, महाराष्ट्र में देवेंद्र, तब ये नारा प्रदेश के कार्यकर्ताओं के बीच काफी हिट हुआ था। अब जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी रणनीति बनाने में जुटी है तो महाराष्ट्र में वो फिर से अपने फॉर्मूला अपनाने की तैयारी में नजर आ सकती है।

इसके साथ ही साल 2024 में शिंदे गुट की शिवसेना और बीजेपी मिलकर लोकसभा चुनाव को जीतने का पूरजोर लगाती नजर आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+