महाराष्ट्र: खत्म नहीं हुई है कोरोना की अभी दूसरी लहर, CM ठाकरे ने कहा- फेस्टिव सीजन में संभल कर रहें

महाराष्ट्र: खत्म नहीं हुई है कोरोना की अभी दूसरी लहर, CM ठाकरे ने कहा- फेस्टिव सीजन में संभल कर रहें

मुंबई, 19 अगस्त: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर फिलहाल थम गई है लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। कोरोना की दूसरी लहर और तीसरी लहर की आशंका को लेकर महाराष्ट्र में भी खतरा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि महाराष्ट्र में कोविड-19 की दूसरी लहर अभी कंट्रोल में हैं। बुधवार (18 अगस्त) को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नागरिकों से तीसरी लहर को रोकने के लिए कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार करने की अपील की है। सीएम ठाकरे ने राज्य के लोगों के त्योहारी सीजन में ज्यादा संभल कर रहने को कहा है। सीएम उद्धव ठाकरे ने लोगों को आगाह किया है कि दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है।

coronavirus

महाराष्ट्र में बुधवार (18 अगस्त) कोरोना 5,132 नए मामले सामने आए थे और 185 लोगों की मौत हुई थी। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद एक विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि राज्य में अब पॉजिॉटिविटी रेट घटकर 2.4% हो गई है। वहीं महाराष्ट्र के 36 जिलों में से नंदुरबार जिले में कोरोना के एक भी मरीज नहीं हैं। 6 जिलों में 10 से कम कोरोना केस और 8 जिलों में 100 से कम मरीज हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने यह भी कहा है कि 45 साल के ऊपर 50 फीसदी से अधिक नागरिकों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज दी गई है। वहीं 18 से 45 साल के बीच के 25 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की सिंगल डोज दी गई है। राज्य में कुल मिलाकर 50 मिलियन से अधिक नागरिकों को वैक्सीन डोज दी गई है। महाराष्ट्र में बुधवार (19 अगस्त) तक 13,307,000 लोगों को पूरी तरह से वैक्सीनेट किया गया है।

महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इसी हफ्ते के शुरुआत में कहा था कि कोविड-19 संबंधी अधिकांश पाबंदियों को अब राज्य में हटा दी गई हैं, लेकिन जैसे ही कोरोना के मामले बढ़ने लगेंगे हम फिर से लॉकडाउन लगाएंगे। उन्होंने कहा था कि खतरा अभी कम नहीं हुआ है, कोरोना के नए वैरिएंट भी मिल रहे हैं, ऐसे हम लोगों को और भी सावधानी पूर्वक रहने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+