Eknath Shinde Pc 'PM मोदी का हर फैसला मंजूर, हमारी तरफ से दिक्कत नहीं', पढ़ें Highlights
Maharashtra CM Post : महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करके महाराष्ट्र के सीएम पद पर से सस्पेंस खत्म कर दिया है। बुधवार को ठाणे में पीसी करके उन्होंने साफ-साफ लफ्जोंं में कह दिया कि वो बीजेपी के हर फैसले का सम्मान करेंगे, उनकी ओर से कोई रोड़ा सामने नहीं आएगा।'

जिसके बाद तस्वीर लगभग साफ हो गई है कि देवेंद्र फणनवीस को सीएम की कुर्सी मिल सकती है। अब बस आलाकमान के फैसले का इंतजार है।
आइए जानते हैं शिंदे की पीसी की 10 खास बातें ...
- 'पीएम मोदी जो फैसला करेंगे हमें मंजूर', सीएम पद से जुड़े सवाल पर बोले एकनाथ शिंदे
- राज्य को आगे ले जाने के लिए केंद्र की मदद की जरूरत है और मैं इसके लिए हमेशा प्रयास करता रहूंगा।
- मैं रोने वाला नहीं हूं, मैं नाराज नहीं हूं और ना ही मैंने खुद को कभी सीएम समझा हूं: एकनाथ शिंदे
- मैं राज्य की जनता के लिए काम करता आया हूं और आगे भी करता रहूंगा, मैं सबका आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने अपना प्यार और आभार हमें दिया: एकनाथ शिंदे
- लाडली बहनों का मैं लाडला भाई हूं, हमारी योजनाओं ने काम किया, राज्य की बहनें बहुत खुश हैं और इससे मैं संतुष्ट हूं: एकनाथ शिंदे
- पीएम मोदी और अमित शाह ने हमेशा मेरा साथ दिया, मेरे हर प्रस्ताव को स्वीकार किया: एकनाथ शिंदे
- मैंने अपने आप को कभी मुख्यमंत्री नहीं समझा, कॉमन मैन बनकर काम किया और आगे भी करता रहूंगा:शिंदे
- बीजेपी और मोदी जी से कहना चाहता हूं, हम सब एनडीए और हमें अभी राज्य के विकास के लिए बहुत कुछ करना है इसलिए हम सब साथ हैं और आगे भी रहेंगे, हमारी ओऱ से आपको कोई दिक्कत नहीं होगी : एकनाथ शिंदे
आपको बता दें कि इस बार के म चुनाव में 280 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में से 132 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जबकि उसके सहयोगी दलों - एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा - ने क्रमशः 57 और 41 सीटें जीतीं।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को हुए थे और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे।
शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, वो नई सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। हालांकि, महायुति गठबंधन ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि महाराष्ट्र सरकार का नेतृत्व कौन करेगा।
#Live l 27-11-2024 📍ठाणे
— Eknath Shinde - एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) November 27, 2024
📡 पत्रकार परिषदेतून लाईव्ह
https://t.co/VmH4C3lRNt












Click it and Unblock the Notifications