'बाबा अंबेडकर के कारण हम दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र', 133वीं जयंती पर बोले महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे
बाबा भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती पर महाराष्ट्र सीएम ने जताया आभार। साथ ही उनकी प्रतिमा को लेकर की विश्वस्तरीय स्मारक की घोषणा

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर किसानों की मदद के लिए कुछ घोषणाएं की। साथ ही देश में बाबा साहब अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज हमारा देश भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान के बल पर विश्व में एक मजबूत लोकतंत्र के रूप में खड़ा है। इससे हमारा देश और महाराष्ट्र कल्याणकारी राज्य के रूप में काम कर रहा है। हम बाबा साहब द्वारा दिए गए समानता और वंचितों के कल्याण के विचार को लागू करने के लिए पहले दिन से काम कर रहे हैं। विकास प्रक्रिया में समाज के सभी वर्गों को शामिल करने के लिए विभिन्न संगठन सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से काम कर रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर काम कर रही हैं। सरकार ने हाल ही में छात्रों के लिए छात्रवृत्ति में बृद्धि की है। हमारी सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। इसके साथ ही बाबा साहब अंबेडकर की विश्व स्तरीय लेवल पर स्मारक भी बनवाएंगे।
ये भी पढ़ें: Coronavirus को लेकर एक्शन में महाराष्ट्र सरकार, जल्द जारी करेगी गाइडलाइंस












Click it and Unblock the Notifications