'Abu Azmi को जल्द किया जाएगा अरेस्ट', महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस का आया बड़ा बयान
Maharashtra News: महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी से विधायक अबू आजमी औरंगजेब की तारीफ करने के बाद बुरी तरह फंस चुके हैं। अबू आजमी को बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया था जो 3 मार्च से शुरू हो चुका है और 27 मार्च को खत्म होगा। वहीं इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अबू आजमी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
बुधवार को महाराष्ट्र विधान परिषद को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने कहा औरंगजेब के बारे में दिए गए विवादस्पद टिप्पणी के चलते जल्द अबू आजमी गिरफ्तारी का सामना करना पड़ेगा। फडणवीस ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आजमी के खिलाफ कार्रवाई जल्द होगी।

बता दें ये बवाल 14 फरवरी को रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म छावा के बाद शुरू हुआ। फिल्म छत्रपति शिवाजी के बेटे छत्रपति शांभाजी महाराज पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि औरंगजेब ने सांभाजी महाराज को 40 दिन भयंकर यातनाएं देने के बाद क्रूरता से उनकी हत्या कर देता है। इस फिल्म को लेकर खासकर महाराष्ट्र के लोग भावुक हो उठे हैं।
अबू आजमी ने औरंगजेब ने की प्रशंसा में जानें क्या-क्या कहा?
वहीं इसके बीच समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने मुगल बादशाह औरंगजेब की 3 मार्च को एक कार्यक्रम में जमकर प्रशंसा कर दी। अबू आजमी ने कहा था मुगल शासक औरंगजेब को क्रर शासक दिखाया जा रहा है लेकिन वो क्रूर शासक नहीं था। छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के बीच धार्मिक नहीं बल्कि सत्ता और संपत्ति की लड़ाई थी। अगर कोई ये बात कहता है कि ये लड़ाई हिंदू मुसलमान के बीच की थी तो मैं इस पर विश्वास नहीं करता।
अबू आजमी ने कहा "उस समय हिंदू मुस्लिम का झगड़ा नहीं थी, सत्ता को लेकर झगड़ा था। औरंगजेब के शासन में भारत में सर्वाधिक मंदिर बने। औरंगजेब के शासन काल में भारत देश सोने की चिडि़या कहलाता था। औरंगजेब के शासन के दौरान भारत की सीमाएं अफगानिस्तान और बर्मा (म्यांमार) तक फैली हुई थीं। "
बवाल मचने पर अबू आजमी ने दी ये सफाई, मांगी माफी
अबू आजमी के इस बयान ने विवाद खड़ा हो गया और भाजपा समेत राजनीतिक पार्टियों ने जमकर विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद अबू आजमी ने कहा मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है लेकिन फिर भी मेरी बात कसे कोई आहत हुआ है तो मैं अपने शब्द, अपना बयान वापस लेता हूं। उन्होंने आगे कहा मैंने वो ही कहा जो इतिहासकारों ने कहा और लेखकों ने किताबों में लिखा है। मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, या अन्य किसी भी महापुरूष के बारे में अपमानजन टिप्पणी नहीं की है।
इसके बावजूद बुधवार को विधानसभा सत्र में बवाल मचा और महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर ने अबू आजमी को पूरे बजट सत्र से निलंबित कर दिया। 'मैंने तो...फिर भी कर दिया गया सस्पेंड', निलंबन के बाद सपा विधायक अबू आजमी का फूटा दर्द, देखें Video
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications