51 साल के एक्टर Sanjib Singh की मौत, आधी रात को पेट्रोल पंप पर गई जान, सेट पर क्या हुआ था उनके साथ?

Sanjib Singh Death: टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि टीवी के पॉपुलर सीरियल 'डॉ. आरंभी' में नजर आ रहे एक्टर संजीब सिंह की अचानक मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीरियल की शूटिंग पूरी करने के बाद घर लौट रहे एक्टर संजीब सिंह के निधन की घटना ने इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दी है। कहा जा रहा है कि शो की शूटिंग आधी रात को खत्म होने के बाद जब संजीब सिंह घर लौट रहे थे तो उन्हें रास्ते में ही हार्ट अटैक आया था।

51 साल के एक्टर संजीब सिंह की मौत
'न्यूज 9' की रिपोर्ट के मुताबिक 51 साल के एक्टर संजीब सिंह की मौत ने एक बार फिर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकारों और वर्कर्स के लंबे वर्किंग आवर्स और उनकी सेहत को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Sanjib Singh Death

'डॉ. आरंभी' की शूटिंग कर रहे थे संजीब

बताया गया है कि संजीब सिंह मुंबई के साकी नाका स्थित एसजे स्टूडियो में 'डॉ. आरंभी' की शूटिंग कर रहे थे। FWICE के महासचिव अशोक दुबे ने बताया है कि उन्होंने दोपहर करीब 2 बजे शूटिंग शुरू की थी, जो देर रात लगभग 3 बजे तक चली थी।

Rajesh Sharma के साथ क्या हुआ था? हैदराबाद में क्यों नहीं हुआ इलाज? कौन जिम्मेदार? AICWA ने पूछे 3 बड़े सवाल
Rajesh Sharma के साथ क्या हुआ था? हैदराबाद में क्यों नहीं हुआ इलाज? कौन जिम्मेदार? AICWA ने पूछे 3 बड़े सवाल

'शूटिंग के दौरान संजीब की तबीयत ठीक नहीं लग रही थी'

अशोक दुबे ने बताया कि शूटिंग के दौरान संजीब सिंह की तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। उन्हें कई बार बेचैनी महसूस हो रही थी, इसलिए वह शूटिंग के बीच-बीच में कुछ देर आराम भी कर रहे थे। शूटिंग खत्म होने के बाद वह अपनी बाइक से घर के लिए निकले। रास्ते में जब उन्होंने पेट्रोल भरवाने के लिए बाइक रोकी, तभी पेट्रोल पंप पर वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। फिलहाल बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था।

संजीब सिंह के परिवार में कौन-कौन?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिवंगत एक्टर संजीब सिंह के परिवार में उनके भाई और बहन हैं, जो कोलकाता में रहते हैं। एक्टर की बहन का तलाक हो चुका है जबकि भाई की तबीयत भी ठीक नहीं है। घटना के बाद संजीब सिंह का पोस्टमार्टम मुंबई के कूपर अस्पताल में कराया गया। FWICE ने परिवार की मदद के लिए आगे आते हुए पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए कोलकाता भेजने की व्यवस्था शुरू कर दी है।

प्रोडक्शन हाउस की जिम्मेदारी पर उठे कई सवाल?

अशोक दुबे ने सीरियल के प्रोड्यूसर मल्हार क्रिएशन्स की टीम से बात की है और संजीब सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता देने की अपील की है। उनका कहना है कि प्रोडक्शन हाउस की जिम्मेदारी सिर्फ शूटिंग तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि कर्मचारियों की सुरक्षा और उनके सफर के दौरान भी उनका ध्यान रखा जाना चाहिए। वहीं इंडस्ट्री में काम के लिए जूनियर कलाकारों की भर्ती करने वाले रविंद्र सूरी ने भी परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है।

शूटिंग और कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर शुरू हुई बहस

-संजीब सिंह की मौत ने एक बार फिर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक चलने वाली शूटिंग और कर्मचारियों के हेल्थ को लेकर बहस छेड़ दी है। अशोक दुबे ने बताया है कि पिछले 6 हफ्तों से FWICE, सोनी और NGO 'डॉक्टर्स फॉर यू' के साथ मिलकर शूटिंग सेट पर हेल्थ चेकअप कैंप लगा रहा है।

-इन कैंपों में शो से जुड़े कर्मचारियों का ब्लड प्रेशर चेक किया जाता है, जरूरी दवाएं दी जाती हैं और जरूरत पड़ने पर मेडिकल सलाह भी दी जाती है। इसके अलावा शूटिंग लोकेशन्स पर एम्बुलेंस भी तैनात रहती है। फेडरेशन आने वाले समय में इस तरह के स्वास्थ्य जांच अभियान को और नियमित बनाने की तैयारी कर रहा है।

संजीब सिंह के परिवार को मिलेगा मुआवजा?

अशोक दुबे ने ये भी बताया कि करीब एक महीने पहले यूनियन चुनाव जीतने के बाद संजीब सिंह को जूनियर आर्टिस्ट कमेटी में शामिल किया गया था। आपको बता दें कि अभी तक संजीब सिंह की मौत की असली वजह का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि उनकी मौत कैसे हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक FWICE जल्द ही प्रोडक्शन हाउस को लेटर लिखकर संजीब सिंह के परिवार के लिए मुआवजे की मांग भी करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+