Railway ने दी सौगात! कैप्चा का झंझट खत्म, एक क्लिक में मिलेगी पसंद की सीट, IRCTC वेबसाइट में क्या हैं खास फीचर
IRCTC New Website Launch: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुकिंग करते समय परेशानी झेलनी पड़ती है तो रेलवे आपके लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। हर दिन टिकट काटने के लिए इस्तेमाल होने वाला सबसे बड़ा और वयस्त प्लेटफॉर्म IRCTC को मोडिफाइ करने की तैयारी चल रही है।
आए दिन त्योहारों में या छुट्टियों के दौरान IRCTC से तत्काल टिकट करते समय अक्सर वेबसाइट के धीमे होने, क्रैश होने और CAPTCHA जैसी प्रक्रियाओं को लेकर यात्रियों की शिकायतें सामने आती रही हैं। अब इन समस्याओं से जल्द राहत मिलेगी।

नई वेबसाइट भारी ट्रैफिक में भी सुचारु रुप से काम करेगी। विस्तार से जानते हैं कि नए IRCTC वेबसाइट में कौन से फीचर्स होंगे और क्या-क्या खास होगा...
IRCTC New Website में क्या-क्या फीचर्स होंगे खास?
रेल मंत्रालय की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर सबकुछ ठीक रहा तो IRCTC 15 जुलाई तक अपनी नई टिकट बुकिंग वेबसाइट लॉन्च कर सकता है। इससे करोड़ों लोगों का राहत मिलेगी। यह वेबसाइट पहले की तुलना में और अधिक तेज, स्मार्ट और यूजर फ्रेंडली बनाया गया है।
रेलवे के मुताबिक- नई वेबसाइट बनाने का मकसद यात्रियों को परेशानी से छुटकारा देना होगा। इसमें कई ऐसे बदलाव किए जाएंगे जिनसे पैसेंजर्स को टिकट बुकिंग करने में समय की बचत और सुविधा दोनों मिलेगी।
पहले से ज्यादा स्पीड वर्क करेगी वेबसाइट
News IRCTC की वेबसाइट का सबसे बड़ा बदलाव इसकी स्पीड होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार-वेबसाइट का नेविगेशन अब और अधिक तेज और सरल होगा, जिससे यात्रियों को ट्रेन में सीट चुनने और पेमेंट करने में कम समय लगेगा।
माना जा रहा है कि नया पोर्टल पर एक मिनट में लगभग 1 लाख यूजर्स बिना किसी ग्लिच के एक्टिव रह सकते हैं । इससे त्योहारों, छुट्टियों और तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट के बार-बार क्रैश होने की समस्या से निजात मिलेगी। रेलवे का मानना है कि इससे तत्काल टिकट बुकिंग में होने वाली समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी
बार-बार CAPTCHA भरने से मिलेगी राहत
न्यू वेबसाइट में सबसे बड़ा बदलाव CAPTCHA को लेकर हो सकता है क्योंकि तत्काल बुकिंग में सबसे ज्यादा समस्या कैप्चा को लेकर ही रहती है। टिकट बुकिंग के दौरान यात्रियों को बार-बार CAPTCHA भरना पड़ता है, जिसमें इतना समय लग जाता है कि टिकट खत्म हो जाता है या समय निकल जाता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई वेबसाइट में कैप्चा को हटा कर उसकी जगह मोबाइल बेस्ड ऑथेंटिकेशन (Mobile-based Authentication) लाया जा सकता है। इससे लॉगिंग और टिकट बुकिंग अधिक तेज और सुविधाजनक हो सकती है।
क्षेत्रीय भाषाओं में भी मिलेगी सुविधा
रेलवे IRCTC New Website में हिंदी-इंग्लिश के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं का भी विकल्प देगा जिससे अधिक लोगों को फायदा मिले। इससे हिंदी समेत अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में वेबसाइट का उपयोग करना आसान होगा और देश के अलग-अलग हिस्सों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
पसंदीदा सीट चुनने की सुविधा
नई वेबसाइट में यात्रियों को अपनी पसंद के अनुसार सीट चुनने का विकल्प भी मिल सकता है। इससे टिकट बुकिंग के दौरान सीट चयन पहले से अधिक सरल और सुविधाजनक हो जाएगा।
कब लॉन्च होगी रेलवे की नई वेबसाइट?
फिलहाल IRCTC की ओर से नई वेबसाइट की लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफिशियल डेट नहीं दी गई है। CNBC की रिपोर्ट्स के अनुसार- रेलवे इसे 15 जुलाई तक लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यदि ऐसा होता है, तो करोड़ों रेल यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान पहले से कहीं अधिक तेज, सरल और सुविधाजनक अनुभव मिल सकता है।














Click it and Unblock the Notifications