Maharashtra Chunav: उनके जैसे बड़े नेता! पीएम मोदी के बारामती में प्रचार ना करने पर जानें क्या बोले अजित पवार
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को धुले और नासिक से चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। पीएम मोदी 20 नवंबर को मतदान से पहले महाराष्ट्र में ताबड़तोड़ रैलियां करने वाले हैं। बारामती सीट जहां पर महायुति सरकार के उपमुख्यमंत्री अजित पवार चुनाव लड़ रहे हैं वहां पर पीएम मोदी क्यों रैली नहीं कर रहे? इस प्रश्न पर महायुति में शामिल एनसपी प्रमुख अजित पवार ने जवाब दिया है।
बता दें अजित पवार बारामती से अपने भतीजे युगेंद्र पवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, जो शरद पवार की अगुआई वाली एनसीपी के उम्मीदवार हैं। ऐसे में बारामती सीट पर चुनावी मुकाबले में एक अनोखा पारिवारिक द्वंद्व इस बार हो रहा है।

चाचा शरद पवार की एनसीपी ( एसपी) के कारण बारामती में अजित पवार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है क्योंकि अविभाजित एनसीपी से अजित पवार इसी सीट से हर बार चुनाव जीतते आए हैं। चाचा शरद पवार के से बगावत के कर भाजपा से हाथ मिलाने के बाद अजित पवार का ये पहला चुनाव हैं। इसके बावजूद पीएम मोदी बारामती में चुनावी रैली नहीं कर रहे हैं।
आपने अपने समर्थन में रैली के लिए पीएम मोदी को क्यों नहीं बुलाया? पत्रकारों द्वारा पूछे गए इस सवाल का जवाब देते हुए कि अजित पवार ने कहा "जब पीएम मोदी जैसे नेता प्रचार करते हैं, तो उनकी रैलियां तहसील स्थानों पर नहीं, बल्कि जिला मुख्यालयों पर होती हैं। तहसील से लोग रैली में भाग लेने के लिए आते हैं। पुणे की रैली बारामती सहित पूरे जिले को कवर करेगी।"
2019 के चुनाव में पीएम मोदी ने बारामती में क्यों की थी रैली?
बारामती में रैलीजब अजित पवार से पूछा गया कि 2019 में तो पीएम मोदी ने बारामती में रैली की थी। इस पर अजित पवार ने कहा 2019 में पीएम मोदी ने उन्हें हराने के इरादे से बारामती में रैली की थी। अब परिस्थितियां बदल गई हैं। याद रहे 2019 में अजीत पवार अपने चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के सदस्य थे और विपक्ष का हिस्सा थे।
वहीं कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र में चल रहे चुनावों के बीच सत्तारूढ़ गठबंधन पर कटाक्ष किया। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से कांग्रेस ने दावा किया कि महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन के भीतर दरार शुरू हो गई है। पोस्ट में आगे कहा गया "अजित पवार ने अब यह स्पष्ट कर दिया है कि नरेंद्र मोदी को मेरे क्षेत्र में रैली करने की आवश्यकता नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications