Maharashtra Chunav: रोड शो में गोविंदा की बिगड़ी तबीयत, प्रचार छोड़कर मुंबई पहुंचे, अस्‍पताल में हुए भर्ती

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पचोरा में एक रोड शो के दौरान फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके कारण उन्हें अपना चुनाव प्रचार अभियान बीच में ही छोड़कर मुंबई लौटना पड़ा।

गोविंदा के सीने में दर्द अचानक से उठा जिसके बाद उन्‍हें मुंबई वापस लाना पड़ा और उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक अस्‍पताल की ओर से अधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

govina

बता दें अभिनेता गोविंदा 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र चुनाव से पहले महायुति गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए जलगांव में थे। दुर्भाग्य से,उनके खराब स्वास्थ्य के कारण पूरे क्षेत्र में उनकी कई नियोजित जनसभाएं रद्द कर दी गईं, जिनमें मुक्ताईनगर, बोडवाड, पचोरा और चोपड़ा में होने वाले कार्यक्रम शामिल हैं।

गोविंदा किसके लिए कर रहे थे रोड शो

गोविंदा का अभियान में शामिल होना न केवल उनकी सेलिब्रिटी होने के कारण बल्कि उनकी राजनीतिक में होने के कारण ये अहम था। पहले कांग्रेस के लिए लोकसभा सांसद के रूप में कार्य करने के बाद, उन्होंने बाद में खुद को शिवसेना के साथ जोड़ लिया, जिसका नेतृत्व अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। अभियान के दौरान, गोविंदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन महायुति गठबंधन का समर्थन करने की सार्वजनिक अपील करने पहुंचे थे।

कुछ दिन पहले गोविंदा के पैर में लगी थी गोली

बता दें हाल ही में गोविंदा के मुंबई के घर में दुखद घटना घटी, गलती से चली गोली उनके में लग गई थी जिसमें गोविंदक गंभीर रूप सेघायल हो गए थे। जिसके बाद गोविंदा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गोली को सफलतापूर्वक निकाल दिया। इस घटना के बाद, मुंबई पुलिस ने अपनी जांच के तहत गोविंदा की लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली गई थी।

ये भी पढ़ें- शिवसेना जिंदाबाद, धनुष बाण जिंदाबाद!, महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले शिवसेना ने रिलीज किया नया गाना, दिलों पर छाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+