शिवसेना जिंदाबाद, धनुष बाण जिंदाबाद!, महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले शिवसेना ने रिलीज किया नया गाना, दिलों पर छाया

ShivSena release new party song, Eknath Shinde :महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा। मतदान के चंद दिन पहले सत्‍तारूढ़ महायुति गठबंधन में शामिल एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने अपनी पार्टी का एक नया गाना वीडियो शेयर किया है जो रिलीज होने के बाद समर्थकों के दिलों पर छा गया है।

बता दें शिवसेना ने चुनाव आयोग से हरी झंडी मिलने के बाद सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया यह गाना जारी किया है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे प्रमुख हीरो के तौर पर नजर आ रहे हैं। इस गामे के बोल "शिवसेना जिंदाबाद, धनुष्यबाण जिंदाबाद... एक आग एकनाथ एकनाथ एकनाथ" है।

ShivSena release new party song

शिंदे की शिवसेना के प्रचार के लिए जारी किए गए ये गाने के वीडियो के बोल शिवसैनिकों में जोश भरने और उन्हें प्रेरित करने के लिए हैं। तीन मिनट से ज़्यादा लंबा यह गीत सिर्फ़ एक म्‍यूजिकल कम्‍पो‍जीश नहीं है, बल्कि शिंदे के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल की पूरी कहानी है। उनके सफल कार्यकाल की पूरा फ्लैशबैक है। जिसमें समाज के सभी वर्गों को फ़ायदा हुआ।

शिवसेना का ये गाना बालासाहेब ठाकरे और धर्मवीर आनंद दिघे जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ शिंदे के घनिष्ठ संबंधों को भी कहानी कह रहा है। जो शिंदे के लिए बालासाहेब के गहरे प्रभाव और प्रेम और घनिष्‍ठ संबंधों की दास्‍तां बयां कर रहा है।

गाने में शिंदे सरकार की योजनाओं की झलकियां

शिवसेना के गाने में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पहलों का जश्न मनाया गया है, जिसमें लड़की बहन योजना और अन्नपूर्णा योजना शामिल है। इसमें चिकित्सा सहायता, महिला सशक्तिकरण और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायता के लिए उनके प्रयासों को दिखाया गया है, जो उन्हें शिवसैनिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाता है। गाने में गरीबों को दिए गए न्याय और मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं में की गई कड़ी मेहनत पर जोर दिया गया है, जिससे समाज कल्याण के लिए समर्पित नेता के रूप में उनकी छवि मजबूत हुई है।

महाराष्‍ट्र की जनता में लोकप्रिय हुआ गाना

यह नया सॉग महाराष्ट्र के निवासियों के बीच बहुत तेज़ी से लोकप्रिय हुआ है, जो शिवसेना और उसके समर्थकों के बीच के बंधन का प्रतीक है। यह पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो शिंदे के नेतृत्व और उपलब्धियों को इस तरह से प्रस्तुत करता है कि शिवसैनिक एकजुट होते हैं और सामाजिक कारणों और सार्वजनिक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हैं।

सार्वजनिक रूप से रिलीज़ होने से पहले, शिवसेना ने चुनाव आयोग की समीक्षा के लिए गीत प्रस्तुत करने का निर्णय लिया। सोशल मीडिया पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए ये गीत शिवसेना के आदर्शों और उपलब्धियों की जीवंत अभिव्यक्ति है। इस गीत में न केवल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व का जश्न मनाते हुए दिखाया जा रहा है , बल्कि बालासाहेब के शिवसैनिक होने पर भी गर्व महसूस करते दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस शासित राज्यों में फ्री योजनाएं बनी बोझ, नाराज जनता बोली कांग्रेस के वादे यानी सिर्फ धोखा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+