Maharashtra Chunav 2024: मुम्बई की सड़कों पर यूपी CM योगी के 'बटेंगे तो कटेंगे' वाले बैनर, गरमाई सियासत
Batenge to Katenge banners in Mumbai: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मतदान दिवस नजदीक आते-आते सियासी पारा गर्म होता जा रहा है। अब मुम्बई की सड़कों पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के 'बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे' नारों के बैनर लगे नजर आए हैं, जिनसे महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई।
मुम्बई में लगे नजर आए इन पोस्टर्स पर विवाद बढ़ा तो भाजपा ने स्पष्ट कर दिया कि उसने ये बैनर-पोस्टर नहीं लगाए। हालांकि उनको बाद में बांद्रा समेत कई जगहों से बीएमसी हटा दिया।

उधर, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस मामले में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ से जान-बूझकर यह नारा बुलवाया गया था। इसे भाजपा की लैब में तैयार किया गया था, क्योंकि उनकी छवि ही ऐसी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की लैब में बंटेंगे तो कटेंगे का नारा तैयार किया गया, जिसे किसी भाजपा नेता से बुलवाना था। उसके लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से बेहतर दूसरा कौन हो सकता था।
महाविकास अघाड़ी सीट शेयरिंग
शिवसेना UBT को 90-95 सीटें, शरद पवार वाली एनसीसी को 75-80 सीटें और कांग्रेस को 105-110 सीटें मिली हैं। जल्द ही इन पर उम्मीदवारों की सूचियां जारी होंगी।
महायुति सीट शेयरिंग
महायुति 156 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी। एनसीपी के अजित पवार गुट को 53-54 सीटें और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को 78-80 सीटें मिली हैं। भाजपा ने 99 सीटों पर तो उम्मीदवार घोषित भी कर दिए।
महाराष्ट्र में 20 को मतदान
बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। सभी सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 व राजस्थान-यूपी उपचुनाव के साथ नतीजे घोषित किए जाएंगे। अभी महाराष्ट्र में महायुति की सरकार है, जिसमें शिवसेना (शिंदे) के एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री व भाजपा के देवेंद्र फणडनवीस डिप्टी सीएम और एनसीपी के अजित पवार डिप्टी सीएम हैं।












Click it and Unblock the Notifications