Maharashtra Chunav 2024: महायुति में सीट बंटवारा, BJP, शिंदे शिवसेना व अजीत पवार NCP को कितनी सीटें मिलीं?

Mahayuti Seat Sharing News: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में आज 22 अक्‍टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी के साथ ही महायुति गठबंधन की पार्टी भाजपा, शिंदे शिवसेना और अजित पवार एनसीबी के बीच सीट बंटवारा भी लगभग फाइनल हो गया है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि महायुति सीट शेयरिंग में तय हुआ है कि महाराष्‍ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से 156 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी। जबकि अजित पवार गुट एनसीपी 53-54 सीटें और एकनाथ शिंदे गुट शिवसेना 78-80 से सीटों प्रत्‍याशी उतारेगी।

Seat sharing in Mahayuti

महायुति गठबंधन के बीच सीटों पर सहमति बनने से पहले ही भाजपा ने 99 सीटों पर तो अपने उम्‍मीदवार घोषित भी कर दिए हैं, जिनमें 70 विधायकों को फिर से मौका दिया गया है। भाजपा ने 13 महिलाओं को भी उम्‍मीदवार घोषित किया है, जिनमें पूर्व सीएम अशोक चव्‍हाण की बेटी श्रीजया चव्‍हाण समेत कई महिला विधायक शामिल हैं।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में आज मंगलवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया 29 अक्‍टूबर तक चलेगी। इससे पहले उम्‍मीदवारों की सूचियां जारी होने और नामांकन पत्र दाखिल करने के सिलसिले में तेजी आएगी। 30 अक्‍टूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 4 नवंबर तक नाम वापस लिया जा सकेगा। 20 नवंबर को एक ही चरण में सभी 288 सीटों पर मतदान होगा। 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।

Maharashtra Chunav 2024 Seat sharing

महाराष्‍ट्र के छह जोन में कौन भारी?

1. विदर्भ: कुल 62 सीटें हैं। इनमें 55 फीसदी सीटों पर महायुति तीन चुनाव 2009, 2014 और 2019 में नहीं हारा।
2. पश्चिम महाराष्‍ट्र: कुल 70 सीटें हैं। 76 फीसदी सीटों पर महाविकास अघाड़ी का कब्‍जा। इन MVA कभी नहीं हारा।
3. उत्‍तर महाराष्‍ट्र: कुल 35 सीटें हैं। इनमें 60 प्रतिशत सीटों पर महायुति ने जीत दर्ज की है।
4. मराठवाड़ा: कुल 46 सीटें हैं। इनमें से 51 प्रतिशत सीटों पर महायुति ने जीत हासिल की है।
5. ठाणे-कोंकण: कुल 39 सीटें हैं। यहां महाविकास अघाड़ी और महायुति के बीच 50-50 का मामला।
6. मुम्‍बई क्षेत्र: कुल 36 सीटें हैं। यहां 43 फीसदी जीत महाविकास अघाड़ी कभी नहीं जीत पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+