Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्‍ट्र चुनाव: नई सरकार बनाने के लिए सिर्फ 72 घंटे, असली-नकली पार्टी के चक्‍कर में लगेगा राष्‍ट्रपति शासन?

Maharashtra Chunav 2024 and Rashtrapati Shasan: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बहुतम का जादुई आंकड़ा 145 सीटे हैं। अगर किसी एक पार्टी या गठबंधन को बहुमत नहीं मिला या कोई सियासी मतभेद हो गया तो महाराष्‍ट्र में राष्‍ट्रपति शासन लागू किए जाने की नौबत आ जाएगी। इसकी बड़ी वजह महाराष्‍ट्र चुनाव 2024 की तारीखें और चुनाव इतिहास में पहली बार एक साथ छह बड़ी पार्टियों की मौजूदगी है।

दरअसल, ECI ने 15 अक्‍टूबर को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके महाराष्‍ट्र में 20 नवंबर, झारखंड में 13 व 20 नवंबर को वोटिंग और दोनों राज्‍यों में 23 नवंबर 2024 को मतगणना तय की है। महाराष्‍ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे। महाराष्‍ट्र सरकार का मौजूदा कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा हो रहा है।

यह भी पढ़ें- दोस्‍त बने दुश्‍मन, दुश्‍मन बने दोस्‍त, जानें महाराष्‍ट्र में पांच साल में कितनी बदल गई सियासी तस्‍वीर

Maharashtra Chunav 2024

यह भी पढ़ें- महाराष्‍ट्र चुनाव 2024: पिछली बार मराठवाड़ा, थाणे व कोंकण रीजन ने बनवा दी थी NDA सरकार, अबकी बार क्‍या हाल?

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में दिलचस्‍प बात यह है कि 23 को नतीजे आएंगे और 26 नवंबर से पहले नई सरकार बनाने की संवैधानिक बाध्‍यता रहेगी। ऐसे में अबकी बार जीतने वालों के पास सरकार बनाने के लिए काफ कम टाइम रहेगा। 23 नवंबर को नतीजे आने के बाद चुनाव आयोग से जीत का प्रमाण पत्र लेने में देर शाम हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Election Dates 2024: महाराष्‍ट्र की VIP सीटों के हाल, कौन दिग्‍गज कहां से लड़ सकता चुनाव?

अगले दिन 24 नवंबर को बहुमत वाली पार्टी या गठबंधन को विधायल दल की बैठक करनी होगी। फिर महाराष्‍ट्र में सरकार बनाने के लिए राज्‍यपाल के पास दावा करना होगा और महाराष्‍ट्र राज्‍यपाल बहुमत के नेता को 25 तक सरकार बनाने के लिए बुलाएंगे। ऐसे में महाराष्‍ट्र सरकार 2024 का शपथ ग्रहण दिन मौजूदा कार्यकाल के आखिरी दिन मतलब 26 नवंबर को हो पाएगा।

यह भी पढ़ें- महाराष्‍ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: कुल मतदाता, बूथ से लेकर डेट तक सबकुछ बस सिंगल क्लिक पर

महाराष्‍ट्र की नई सरकार बनने से पहले अगर किसी एक पार्टी या गठबंधन को बहुमत नहीं मिले तो राज्‍यपाल सबसे बड़ी पार्टी या चुनाव पूर्व के गठबंधन को मौका दे सकते हैं। यह उस पार्टी या गठबंधन पर निर्भर करता है कि वह सरकार बनाए या नहीं। इसके अलावा अगर किसी गठबंधन के पास बहुमत है तो उसके घटक दलों में तनातनी हो जाए तो फिर महाराष्‍ट्र में राष्‍ट्रपति शासन का ही विकल्‍प बचेगा।

महाराष्‍ट्र चुनाव 2024: पहली बार छह पार्टियां मैदान में

साल 2024 के महाराष्‍ट्र चुनाव इतिहास में बनेगा। पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के मैदान में छह बड़ी राजनीतिक पार्टियां एक साथ कूद पड़ी हैं। इनमें सत्‍तारूढ़ महायुति में BJP, शिंदे शिवसेना, और अजित पवार की NCP है। दूसरी तरफ महाविकास अघाड़ी (MVA) में कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और शरद पवार की एनसीपी है। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के बाद एनसीपी व शिवसेना में खूब टूट-फूट हुई। असली-नकली पार्टी के दावे भी खूब हुए।

महाराष्‍ट्र चुनाव 2024: महायुति के बड़े चेहरे व चुनावी मुद्दे

महाराष्‍ट्र में मौजूदा महायुति सरकार में मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार बड़े चेहरे हैं। साल 2024 के विधानसभा चुनाव में महायुति इस बार लाड़की बहन योजना, अन्‍नपूर्णा योजना, 18 समुदायों के लिए आर्थिक विकास निगम, मराठा समुदाय को 10 फीसदी आरक्षण व शेतकारी सम्‍मान योजना को लेकर मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ रहा।

महाराष्‍ट्र चुनाव 2024: महाविकास अघाड़ी के बड़े चेहरे व चुनावी मुद्दे

महाविकास अघाड़ी (MVA) में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के शरद पवार, शिवसेना के उद्धव ठाकरे व कांग्रेस के नाना पटोले और पृथ्वीराज चव्‍हाण बड़ चेहरे हैं। साल 2024 के विधानसाा चुनाव में एमवीए मराठा समुदाय को ओबीसी आरक्षण, धनगर समुदाय को एसटी आरक्षण न देने, किसान आत्‍महत्‍या, महाराष्‍ट्र के उद्योग गुजरात ले जाने, महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्‍यवस्‍था के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहा है।

महाराष्‍ट्र चुनाव 2024 में कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा?

महाराष्‍ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं। छह राजनीतिक पार्टियां छह धड़े बनाकर चुनाव मैदान में हैं। पिछले कई दिनों से सीट शेयरिंग पर मंथन हो रहा है।

खबर है कि महायुति में भाजपा 150-160 सीट, शिंदे शिवसेना 80-90 व अजित पवार की एनसीपी 70 से 80 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। हर पार्टी ने अपने प्रभाव वाले इलाकों मे ज्‍यादा उम्‍मीदवार उतारने की तैयारी की है।

महाविकास अघाड़ी गठबंधन की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) 100 से 110 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। कांग्रेस 110 से 120 और शरण पवार एनसीपी 70-80 सीटों पर प्रत्‍याशी उतार सकती है।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Chunav Dates 2024: महाराष्‍ट्र चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद जानें हार-जीत का पूरा गणित

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+