Maharashtra: भाजपा में आया भूचाल, हर्षवर्धन ने समर्थकों के साथ थामा शरद पवार की एनसीपी का दामन

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव से भाजप को शुक्रवार को तगड़ा झटका लगा है। महाराष्‍ट्र के पूर्व मंत्री और चार बार के पूर्व विधायक हर्षवर्धन पाटिल ने भाजपा से नाता तोड़कर शरद पवार की एनसीपी-एसपी ज्‍वाइन कर ली है।

पश्चिम महाराष्‍ट्र के भाजपा के दिग्गज नेता रहे पाटिल के साथ उनके समर्थकों ने भी शरद पवार की एनसीपी एसपी ज्‍वाइन कर ली है। सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में बड़ी संख्‍या में और भी नेता विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) में शामिल हो सकते हैं।

ncp
बता दें एक दिन पहले शरद पवार से हर्षवर्धन पाटिल उनके घर पर जाकर मिले थे और पवार ने उन्हें पार्टी में शामिल होने और एनसीपी एसपी के टिकट पर चुनाव लड़ने का न्‍यौता दिया था।

महाराष्ट्र में अगले महीने विधानसभ चुना होने वाले हैं, आगामी चुनाव में इंदापुर निर्वाचन क्षेत्र से पाटिल चुनाव लड़ना चाहते थे इसी सीट से वो चार बार विधायक रह चुके हैं। लेकिन वर्तमान में यह सीट एनसीपी के दत्तात्रेय भारने के पास है, जो भाजपा के गठबंधन का हिस्सा है और अजित पवार ने भारने को ही इस सीट से टिकट देने का ऐलान किया है।

ऐसे में भाजपा से हर्षवर्धन को इस सीट से टिकट मिलना असंभव सा हो गया था। जिस कारण पाटिल ने भाजपा से नाता तोड़क पवार की एनसीपी ज्‍वाइन कर ली। माना जा रहा है कि अब पवार पाटिल को इंदापुर सीट से चुनाव मैदान में महायुति गठबंधन के खिलाफ उतारेगी।

शुक्रवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में, पाटिल ने बताया कि उन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ विस्तृत चर्चा की। ढाई घंटे की बैठक में पार्टी में पाटिल की स्थिति और उनकी उम्मीदवारी के लिए संभावित विकल्पों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

हालांकि, फडणवीस ने पाटिल के लिए एक वैकल्पिक विकल्प प्रस्‍ताव दिया लेकिन पाटिल के समर्थकों ने इसे अस्वीकार कर दिया। अपने समर्थकों के साथ परामर्श के बाद, पाटिल ने एनसीपी के साथ गठजोड़ करने का फैसला किया।

हर्षवर्धन पाटिल का राजनीतिक करियर

  • हर्षवर्धन पाटिल के राजनीतिक करियर की बात की जाए तो 1995 से 1999 तक शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार में कृषि और विपणन राज्य मंत्री पद संभाला
  • 1995 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय उम्‍मीदवार के तौर पर जीता
  • 1999 से 2014 तक कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन सरकार के दौरान मंत्री
  • 2009 में कांग्रेस में शामिल हुए और सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री पद पर रहे
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+