महाराष्‍ट्र की नई महायुति सरकार में भाजपा-शिवसेना-एनसीपी के बीच कैसा होगा कैबिनेट बंटवारा? क्‍या होगा फॉर्मूला

Maharashtra Cabinet Mahayuti alliance formula: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा के नेतृत्व में महायुति गठबंधन ने जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम के बाद बुधवार को अब ये तय हो चुका है कि महाराष्‍ट्र की नई महायुति गठबंधन की सरकार में भारतीय जनता पार्टी का मुख्‍यमंत्री हाेगा और दो उपमुख्‍यमंत्री होंगे। इनमें से एक एकनाथ शिंदे की शिवसेना से और दूसरे डिप्‍टी सीएम अजित पवार की एनसीपी से होगा।

ये तय होने के बाद सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि भाजपा की ओर से सीएम कौन होगा? देवेंद्र फडणवीस या किसी नए चेहरे को सीएम को मौका देकर ये जिम्‍मेदारी सौंपी जाएगी। इसके साथ ही महायुति गठबंधन की नई सरकार की कैबिनेट का बंटवारे का फॉर्मूला भाजपा, शिवसेना और एनसीपी से बीच क्‍या होगा। किसे महाराष्‍ट्र की नई सरकार कैबिनेट में मंत्री बनाया जाएगा?

Mahayuti alliance

गौरतलब है कि महायुति गठबंधन ने 288 सीटों वाली विधानसभा में से 236 सीटें हासिल कीं, जो उनके प्रतिद्वंद्वियों से कहीं अधिक है। भाजपा ने खुद 132 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी, शिवसेना के शिंदे गुट और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने क्रमशः 57 और 41 सीटें जीतीं।

कौन संभालेगा सीएम और डिप्‍टी सीएम की कुर्सी?

इन चर्चाओं के दौरान नए मंत्रीमंडल में महत्वपूर्ण चेहरों को शामिल किया जाएगा। अजित पवार को दोबारा उपमुख्‍यमंत्री और एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे को उपमुख्‍यमंत्री बनाया जा सकता है। वहीं सीएम पद को लेकर अभी कोई भाजपा की ओर सस्‍पेंस बरकरार है लेकिन देवेंद्र फडणवीस का सीएम बनना तय माना जा रहा है।

महाराष्‍ट्र के मंत्रीमंडल का क्‍या होगा स्‍वरूप

इस जीत के बाद भाजपा, शिवसेना के शिंदे गुट और एनसीपी से मिलकर बने महायुति गठबंधन ने सरकार बनाने के साथ मंत्रियों के विभागों का वितरण शामिल है। मंत्रीमंडल में कुल 43 मंत्री पद हैं ऐसे में गठबंधन में शामिल तीनों पार्टियों के बीच बिना किसी भेदभाव के बंटवारा किया जाएगा।

भाजपा, शिवसेना,एनसी के बीच क्‍या होगा फाॅर्मूला

केंद्रीय गृह मंत्री अ‍मित शाह की मागदर्शन में भाजपा के नेतृत्‍व में महाराष्‍ट्र सरकार के गठन और मंत्री पदों के वितरण की तैयारी चल रही है। जिसमें भाजपा अपने 21 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की योजना बना रही है, वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 12 और 10 पद आवंटित किए जाएंगे। यह वितरण न केवल प्रत्येक पार्टी के चुनावी योगदान को दर्शाता है, बल्कि उनके बीच शासन की जिम्मेदारियों को संतुलित करने का भी लक्ष्य रखता है।

ये भी पढ़ें- महाराष्‍ट्र सीएम नाम के सस्‍पेंस के बीच फडणवीस का रिएक्‍शन, बोले- एकनाथ शिंदे के बयान ने सबकी शंका दूर कर दी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+