महाराष्ट्र सीएम नाम के सस्पेंस के बीच फडणवीस का रिएक्शन, बोले- एकनाथ शिंदे के बयान ने सबकी शंका दूर कर दी
Maharashtra cm name suspense: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) वाले महायुति गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत हासिल की लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद से अटकलें लगाई जा रही है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी कौन संभालेगा? बड़े जनादेश हासिल करने वाले महायुति गठबंधन में शिवसेना के एकनाथ शिंदे और भाजपा के देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों की रेस में सबसे आगे चल रहे थे।
लेकिन बुधवार को शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने प्रेस ब्रीफिंग के बाद ये तय हो चुका है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री भाजपा से ही बनाया जाएगा क्योंकि शिंदे ने कहा "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व द्वारा तय किए गए निर्णय को स्वीकार करूंगा। मैं अगले भाजपा के मुख्यमंत्री के लिए पूरा समर्थन करूंगा,इस प्रकिया में बाधा नहीं बनूंगा।

शिंदे के इस बयान ने नेतृत्व के परिणाम के बारे में और अटकलों को हवा दे दी है। भाजपा की ओर से कौन होगा मुख्यमंत्री इसको लेकर महाराष्ट्र में अटकलें बढ़ती जा रही हैं। हालांकि अभी भी राजनीतिक क्षेत्र में सस्पेंस बना हुआ है।
फडणवीस ने सीएम पद की दावेदारी को लेकर दिया ये रिएक्शन
वहीं एकनाथ शिंदे के बयान के बाद देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया सामने आई है। दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए सीएम पद की दावेदरी को लेकर उन्होंने कहा "हमारी महायुति में शामिल पार्टियों में कभी भी एक-दूसरे के प्रति मतभेद नहीं रहा, हमने सभी निर्णय साथ मिलकर बैठकर लिए हैं। हमने चुनाव से पहले ही कहा था कि सीएम पद को लेकर हम महायुति के सहयोगी साथ मिलकर निर्णय लेंगे लेकिन कुछ लोगों को शंका थी जिसे एकनाथ शिंदे जी ने दूर कर दी है, कि हम नेताओं से मिलेंगे और इस पर अंतिम निर्णय लेंगे।"
गुरुवार को दिल्ली में हो रही एनडीए की अहम बैठक
गौरतलब है कि गुरुवार को दिल्ली में एनडीए की बैठक हैं जिसमें देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार समेत अन्य दिग्गज नेता शामिल होंगे और इसी बैठक में सीएम पद को लेकर निर्णय लियाा जाएगा।
महाराष्ट्र चुनाव परिणाम 2024
बता दें एनडीए वाला महायुति गठबंधन जिसमें भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शामिल हैं। इन सभी ने मिलकर 288 में से 235 सीटें हासिल कीं, जिसमें अकेले भाजपा ने 132 सीटें, शिवसेना ने 57 और NCP ने 41 सीटें जीतीं।












Click it and Unblock the Notifications