Maharashtra SSC Result 2023: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 93.83% पास हुए छात्र, ऐसे करें चेक
Maharashtra SSC 10th Result 2023 Declared: महाराष्ट्र बोर्ड ने एसएससी कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट mahresult.nic.in और hscmahresult.org.in पर जाकर देख सकते हैं।

Maharashtra Board SSC 10th Result 2023 Declared: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने शुक्रवार (02 जून) को दोपहर 12 बजे एसएससी यानी कक्षा 10वीं 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और hscmahresult.org.in , ssc.mahresults.org.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर दोपहर 1 बजे से रिजल्ट एक्टिव किया जाएगा।
MSBSHSE के बोर्ड के मुताबिक कुल पास प्रतिशत 93.83% है। परीक्षा देने वाले 15,29,096 छात्रों में से कुल 14,34,898 पास हुए। लड़कियों ने फिर से बाजी मारी है। लड़कियों ने 95.87% रिजल्ट किया है और लड़कों ने 92.05% रिजल्ट किया है। कुल 67 विषयों में से 25 ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
कक्षा 10वीं यानी एसएससी परीक्षा में मुंबई के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 93.66% है। 489455 छात्रों को 75 प्रतिशत और उससे अधिक के अंतर के साथ प्रथम श्रेणी की श्रेणी में रखा गया है।
MSBSHSE में पंजीकृत कुल 23013 स्कूलों में से 6844 स्कूलों ने 100 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया है। यानी 6844 स्कूलों के एक भी बच्चे फेल नहीं हुए हैं।
कोंकण डिवीजन 98.11% के साथ सबसे ज्यादा पास प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हुआ है और नागपुर डिवीजन में सबसे कम पास प्रतिशत 92.5% है।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आप इन तीन वेबसाइटों पर भी चेक कर सकते हैं।
इन तीनों वेबसाइट पर रिजल्ट 02 जून को दोपहर एक बजे से एक्टिव हो जाएगा।
Maharashtra Board SSC 10th Result 2023: कैसे देखें रिजल्ट
-सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइटों mahresult.nic.in और msbshse.co.in पर जाए।
-वेबसाइट पर जाकर अपना रिजस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि सबमिट करें।
- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसको डाउनलोड करके रख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications