MVA के कई सांसद, विधायक भाजपा के संपर्क में, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा दावा
Maharashtra News: महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया है कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के कई सांसद और विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने ये भी कहा कि ये सांसद और विधायक अपनी पार्टियों द्वारा उपेक्षा के कारण भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।
बावनकुले ने बताया इन विधायकों और सांसदों ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों पर पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा ध्यान न देने और स्थानीय चिंताओं पर चर्चा करने के लिए बैठकें ना करने का आरोप लगाया है।

'ऑपरेशन लोटस' को लेकर उठे विवाद पर बात करते हुए भाजपा अध्यक्ष बावनकुले ने कहा जांच एजेंसियां बिना किसी पक्षपात के काम करती हैं। उन्होंने भाजपा द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का दुरुपयोग करने के आरोपों को एमवीए नेतृत्व की सामान्य शिकायतों के रूप में खारिज कर दिया।
बावनकुले ने एमवीए में उन लोगों को खुला निमंत्रण दिया जो भारत के विकास के लिए भाजपा के दृष्टिकोण का समर्थन करने के इच्छुक हैं, उन्होंने पार्टी की ओर से अपने आदर्शों से मेल खाने वाले नए सदस्यों का स्वागत करने की तत्परता पर जोर दिया।
एनसीपी (SP) के सांसद भाजपा के संपर्क में
बता दें महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष बावनकुले से पहले भाजपा नेता प्रवीण दारेकेर दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के कुछ सांसद महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद भाजपा में शामिल होने पर विचार कर सकते हैं।
ईवीएम पर बावनकुले ने विपक्ष पर साधा निशाना
बावनकुले ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के खिलाफ एमवीए के बयान पर भी निशाना साधा और इसे आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों को प्रभावित करने के उद्देश्य से बनाया गया विवाद बताया।
गोपीचंद की अपमानजनक टिप्पणी पर क्या बोले भाजपा अध्यक्ष?
इसके साथ ही भाजपा महाराष्ट्र अध्यक्ष बावनकुले ने भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर द्वारा वरिष्ठ एनसीपी (सपा) नेता शरद पवार के बारे में अपमानजनक टिप्पणी का जवाब दिया। उन्होंने टिप्पणी को अनुचित माना और आश्वासन दिया कि पडलकर को पार्टी की ओर से चेतावनी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications