Maharashtra Assembly Elections 2024: राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे को कहा गद्दार, आखिर क्यों करने लगे सीधे हमले
Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शिवसेना-यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे की तीखी आलोचना की। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि असली गद्दार शिवसेना छोड़ने वाले नहीं बल्कि खुद उद्धव ठाकरे हैं। राज ठाकरे के अनुसार, शिवसेना से सदस्यों का जाना उद्धव ठाकरे के कार्यों का सीधा परिणाम था, जिससे पता चलता है कि महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक उथल-पुथल के लिए उन्हें ही दोषी ठहराया जाना चाहिए।
राज ठाकरे ने पहले भी कई मौकों पर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधने में संकोच नहीं किया लेकिन ये पहला मौका है जब राज ठाकरे ने अपने चचेरे भाई पर सीधा हमला बोलते हुए पहली बार गद्दार जैसे शब्द का इस्तेमाल किया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि राज ठाकरे का रुख क्यों इतना सख्त हो गया है?

बता दें इस बार के चुनाव में राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे महिम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अमित ठाकरे का ये पहला चुनाव हैं। अमित ठाकरे को टक्कर देने के लिएउद्धव ठाकरे ने अपनी शिवसेना यूबीटी की ओर से तगड़ा उम्मीदवार खड़ा कर दिया। राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने अपने करीबी संदीप देशपांडे को टिकट देकर मैदान में उतार दिया है जिस कारण इस सीट पर लड़ाई तगड़ी हो गई है।
जबकि 2019 के विधानसाभा चुनाव में वरलीी सीट से उद्धव ठाकरे ने जब पहला चुनाव लड़ा था तब दूरियां होने के बावजूद राज ठाकरे ने अपने भतीजे आदित्य ठाकरे के खिलाफ उम्मीदवार ना उतारकर उसका समर्थन किया था। एक तरह से परिवार का साथ दिया था लेकिन 2024 में राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की चुनाव लड़ने की बारी आई तो उद्धव ठाकरे ने पुरानी दुश्मनी निभाते हुए भतीजे अमित ठाकरे के सामने तगड़ा कैंडीडेट खड़ाकर उनकी मुश्किल बढ़ा दी है।
शायद ये ही वजह है कि राज ठाकरे इस बार उद्धव ठाकरे पर नाराजगी जताते हुए इतने अक्रामक हो गए हैं कि चचेरे भाई उद्धव को गद्दार तक कह डाला है।
बता दें द राज ठाकरे चाहते थे कि उनके बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ महिम सीट पर भाजपा और उसकी सहायोगी शिंदे की शिवसेना उम्मीदवार नहीं खड़ा करें। भाजपा ने तो नहीं लेकिन उसकी सहयोगी एकनाथ शिंदे की शिंदे की पार्टी ने राज ठाकरे के मना करने के बावजूद अपने तगड़े उम्मीदवार सदा सरवणकर को चुनाव में उतार दिया है।
राज ठाकरे पर उद्धव की सेना ने कसा था तंज
गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी भी राज ठाकरे और मनसे पर लगातार हमेले कर रही है। शिवसेना-यूबीटी के सांसद संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री के रूप में महायुति सरकार की संभावित वापसी के बारे में राज ठाकरे के बयानों पर सवाल उठाते हुए पूछा था "क्या ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का कोई दबाव है?"












Click it and Unblock the Notifications