Maharashtra Chunav 2024: वोटिंग से पहले बड़े सर्वे के नतीजे आए सामने, अबकी बार महायुति या MVA में किसकी सरकार?
Matrize survey on Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। चुनाव परिणाम के बाद तब पता चलेगा कि अबकी बार महायुति व महाविकास अघाड़ी में किसकी सरकार बनेगी? कौन मुख्यमंत्री बनेगा? इससे पहले मैटराइज का सर्वे सामने आया है, जिसमें महाराष्ट्र की नई सरकार और नए मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा दावा किया गया है।
मैटराइज सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में वोट शेयर के मामले में महायुति गठबंधन बाजी मारता और महाविकास अघाड़ी (MVA) पिछड़ता नजर आ रहा है। महायुति गठबंधन की पार्टी भाजपा, शिंदे शिवसेना और अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 47 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है जबकि एमवीए को 41 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें- Mira Bhaindar: महाराष्ट्र चुनाव की VIP सीट मीरा भायंदर, निर्दलीय MLA गीता जैन ने बिगाड़ा BJP-कांग्रेस का गणित

मैटराइज सर्वे में महाराष्ट्र विदर्भ, ठाणे-कोंकण, मराठवाड़ा और उत्तर-पश्चिम महाराष्ट्र रीजन में बंटा हुआ है। विधानसभा चुनाव 2024 में रीजनवाइज भाजपा की स्थिति मजबूत बताई गई है। ठाणे-कोंकण में रिकॉर्डतोड़ 52% वोट शेयर मिलने की संभावना है। जबकि पश्चिमी महाराष्ट्र में बीजेपी को 48%, विदर्भ में 48% और कांग्रेस के नेतृत्व वाली एमवीए को उत्तर महाराष्ट्र और मराठवाड़ा जैसे क्षेत्रों में 47% और 44% वोट शेयर मिलने की उम्मीद है।
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान दस अक्टूबर से लेकर नौ नवंबर के बीच महाराष्ट्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर सर्वे किया गया। इसमें एक लाख नौ हजार 628 लोगों की राय ली गई है। सर्वे में 57 हजार पुरुष, 28 हजार महिलाएं और 24 हजार युवाओं को शामिल किया गया। लगभग 48% लोगों ने सर्वे में बताया कि शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में विभाजन होने के कारण महायुति का लोकसभा चुनाव 2024 में खराब प्रदर्शन रहा था।
मैटराइज सर्वे में लोगों से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में पसंदीदा CM फेस के बारे में भी सवाल पूछा गया। 40% लोगों ने कहा कि उनकी पसंद का मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं। उद्धव ठाकरे को 21% और देवेंद्र फडणवीस को 19% लोग सीएम बनता देखना चाहते हैं। 65% से अधिक लोगों ने शिंदे के कामकाज से संतुष्टि जताई है, जिसमें 42% ने बहुत अच्छा और 27% ने औसत बताया है।












Click it and Unblock the Notifications