Maharashtra Chunav: मतदान के बीच नारायण राणे का शिवसेना छोड़ने पर बड़ा खुलासा, उद्धव पर क्या बोल गए BJP MP
Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में चल रही वोटिंग के बीच बीजेपी सांसद नारायण राणे ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि महायुति को 161 सीटों पर जीत मिलने वाली है। राणे ने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव के बाद यह गठबंधन सत्ता में आएगा।
नारायण राणे ने अपने बयान में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा मैं जो कुछ भी हूं। वह बालासाहेब ठाकरे की वजह से हूं। लेकिन मैंने शिवसेना को उद्धव ठाकरे की वजह से छोड़ा। क्योंकि उनकी सोच सही नहीं है।

राणे ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे की पार्टी को इस चुनाव में 10-12 सीटों से ज्यादा नहीं मिलने वाली है। उनके अनुसार उद्धव ठाकरे की विचारधारा और नेतृत्व की शैली से लोग नाराज हैं और यह उनकी पार्टी की हार का प्रमुख कारण बनेगा।
महायुति की जीत पर भरोसा
नारायण राणे ने महायुति के प्रदर्शन को लेकर आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि बीजेपी, एनसीपी और शिवसेना का गठबंधन एक मजबूत सरकार बनाएगा। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन को 161 सीटों पर जीत मिलेगी। जिससे उनकी सरकार बनाने का रास्ता साफ होगा।
विनोद तावड़े के साथ हुए घटनाक्रम पर नाराजगी
नारायण राणे ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े के साथ हुए घटनाक्रम पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विनोद तावड़े वरिष्ठ नेता हैं और उनके साथ जो कुछ भी हुआ। वह सही नहीं था। ऐसा नहीं होना चाहिए था। यह बयान पार्टी में वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मान और समर्पण की आवश्यकता पर जोर देता है।
चुनावी माहौल में राणे का बयान
नारायण राणे के इस बयान ने चुनावी सरगर्मी के बीच राजनीति का तापमान और बढ़ा दिया है। महायुति की संभावित जीत के दावों ने जहां बीजेपी समर्थकों में उत्साह बढ़ा दिया है। वहीं उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी पर किए गए हमले ने चुनावी चर्चा को और तीखा कर दिया है।
चुनाव के नतीजे आने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि नारायण राणे के दावे कितने सटीक साबित होते हैं और महाराष्ट्र की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है।












Click it and Unblock the Notifications