Maharashtra Chunvan 2024: वोटिंग के बाद स्‍यायी लगी अंगुली दिखाने पर ग्राहकों को ज्‍वैलरी में देंगे 25% की छूट

Maharashtra Chunvan 2024 Offers: महाराष्‍ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 चल रहे हैं। सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर वोट डाले जाएंगे। वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग, प्रशासन के साथ-साथ मुम्‍बई के कई व्‍यापार मंडल आगे आए हैं। ग्राहकों को छूट के आकर्षक ऑफर दे रहे हैं।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव का इतिहास यह रहा है कि अमूमन मतदान के मामले में ग्रामीण इलाकों की तुलना में मुम्‍बई जैसे महानगर के मतदाता फिसड्डी साबित होते हैं। ऐसे में साल 2024 के विधानसभा चुनाव में मुम्‍बई में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्‍यापारी संगठन चुनावी इंक लगी अंगुली दिखाने पर ग्राहकों को छूट देने की बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मानखुर्द शिवाजी नगर सीट: अबू आसिम आजमी vs नवाब मलिक, UP के 2 दोस्‍त महाराष्‍ट्र में आकर बने 'सियासी दुश्‍मन'

Maharashtra Assembly Elections 2024

मीडिया की खबरों के अनुसार उम्‍मेदमल त्रिलोकचंद जवेरी के कुमार जैन ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कारोबारी हमेशा प्रयासरत रहे हैं। ज्‍वेलर्स मतदाताओं को मेकिंग में डिस्‍काउंट ऑफर कर रहे हैं। मतदान स्‍याही लगी अंगुली दिखाने पर मेकिंग में 25 प्रतिशत तक की छूट देने का फैसला लिया गया गया है।

होटल एंड रेस्‍टोरेंट एसोसिएशन वेस्‍टर्न इंडिया के अध्‍यक्ष जिमी शॉ ने बताया कि इस अभियान के अन्‍तर्गत एसोसिएशन ने अपने सदस्‍यों को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्लेकार्ड्स लगाने, मतदान दिवस की याद दिलाने और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया है। संस्‍था ने सदस्‍यों से मतदाताओं को मतदान के बाद स्‍याही का निशान दिखाने पर छूट और अन्‍य आकर्षक ऑफर देने का कहा है।

महाराष्‍ट्र में कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा चुनाव?

महाविकास अघाड़ी घटक दल में कांग्रेस 103, उद्धव ठाकरे शिवसेना 96 और शरद पवार एनसीपी 87 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि महायुति के घटक दल में भाजपा 148, एकनाथ शिंदे शिवेसना 80 और अजित पवार एनसीपी 52 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+