SAS Exit Poll Maharashtra: महाराष्ट्र का इकलौता एग्जिट पोल, जिसने कांग्रेस को दिया बहुमत, BJP पीछे
SAS Group Hyderabad Exit Poll: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर अधिकांश एग्जिट पोल ने महायुति की जीत और महा विकास अघाड़ी (MVA) को झटका लगने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। दरअसल, 288 सदस्यीय विधानसभा में जादुई आंकड़ा 145 सीटों का है। वहीं पी-मार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक, महायुति को 137-157 सीटें और एमवीए को 126-146 सीटें मिलने की उम्मीद है। जबकि एसएएस एक्जिट पोल के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत की उम्मीद है।
मैट्रिज के अनुसार, महायुति गठबंधन को 150-170 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि एमवीए 110-130 सीटों के साथ, पीपुल्स पल्स 175-195 सीटें और 85-112 सीटों की भविष्यवाणी करता है, चाणक्य स्ट्रैटेजीज का दावा है कि महायुति को 152-160 सीटें मिलेंगी, जबकि 130-138 सीटें मिलेंगी। जबकि एसएएस ग्रुप हैदराबाद के सर्वे के मुताबिक, राज्य में महागठबंधन को 125 से 135 सीटें मिलने का अनुमान है। ऐसे में महाविकास अघाड़ी 147 से 155 सीटें जीत सकती है।

एसएएस ग्रुप के सर्वे के मुताबिक इस बार कांग्रेस के हाथ से इस बार कई सीटें फिसलती हुई नजर आ रही हैं। अधिकर चुनावी सर्वे के निष्कर्षों में यही गया है कि बीजेपी को बहुमत से अधिक सीटें मिल रही हैं, जबकि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में होगा।
एसएएस एक्जिट पोल के नतीजे-
127-135 भाजपा
147-155 कांग्रेस
10-13 अदर्स
सर्वे के मुताबिक, मराठवाड़ा की 46 सीटों में से बीजेपी महायुती को 17 से 18 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। यहां महाविकास आघाड़ी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। मविआ को मराठवाड़ा में 27 से 28 सीटों पर जीत मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसलिए, इस सर्वेक्षण से यह स्पष्ट होता है कि मराठवाड़ा में बीजेपी महायुती को नुकसान होगा।
बता दें कि मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटील ने इस बार के विधानसभा चुनावों के दौरान अपनी भूमिका स्पष्ट करते हुए 'सुफड़ा साफ' का नारा दिया था। इसलिए, मतदान के दिन भी 'सुफड़ा साफ' का नारा अच्छी तरह चर्चा में रहा। खास बात यह है कि कई निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं ने 'सुफड़ा साफ' कहते हुए बीजेपी महायुती के खिलाफ मतदान किया, जिसके वीडियो और फोटो सामने आए हैं। सर्वे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी विधानसभा चुनाव में मनोज जरांगे पैटर्न और मराठा आरक्षण आंदोलन का असर बीजेपी-महायुती पर पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications