Maharashtra: शिवसेना यूबीटी को बड़ा झटका, आदित्य ठाकरे के करीबी राहुल कनाल शिंदे सेना में होंगे शामिल

Rahul Kanal join Eknath Shinde Sena: आदित्य ठाकरे के करीबी सहयोगी राहुल कनाल शिवसेना यूबीटी का साथ छोड़ने का फैसला किया है। वे एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे। उनके साथ करीब 1 हजार से अधिक कार्यकर्ता भी शिवसेना यूबीटी का साथ छोड़कर शिंदे सेना में शामिल होंगे।

युवा सेना के नेता राहुल कनाल ने आदित्य ठाकरे का बड़ा झटका दिया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि वह शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होंगे। राहुल कनाल ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि वे कल कई साथी कार्यकर्ताओं के साथ शिंदे समूह में शामिल होने जा रहे हैं।

आदित्य ठाकरे के करीबी राहुल कनाल शिंदे सेना में होंगे शामिल

उन्होंने बताया कि शामिल होने का समारोह कल दोपहर 12 बजे सीएम एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ शिंदे गुट में शामिल होंगे।

राहुल कनाल ने दावा किया कि शिवसेना सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे कुछ लोगों के कहने और उनकी सलाह पर फैसले लेते हैं। उन्होंने एएनआई को बताया कि आत्मसम्मान नाम की भी एक चीज होती है। कल मेरे साथ 1000 से ज्यादा कार्यकर्ता शिंदे ग्रुप में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- 'जुलाई में हो सकता है महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार', दिल्ली से लौटने के बाद डिप्टी सीएम ने दी जानकारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+