महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 58924 नए मामले, 351 लोगों की मौत
नई दिल्ली, अप्रैल 19: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिस रफ्तार से महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, ऐसा लग रहा है, जल्द ही ये आंकड़ा लाख के आंकड़े को छू लेगा। सोमवार, 19 अप्रैल को महाराष्ट्र में कोरोना के 58924 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 351 लोगों की जिंदगी इस महामारी ने छीन ली।

मुंबई में 7381 नए मामले
वहीं राजधानी मुंबई में 19 अप्रैल को कोरोना के 7381 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 57 लोगों की मौत हो गई। इस बीमारी से रिकवर हुए लोगों की संख्या 8583 पहुंच गई। महाराष्ट्र सरकार ने लोगों को सख्ती से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications